एक्सप्लोरर

UP Weather Today: आज यूपी के मौसम का हाल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 48 घंटों में और गिरेगा पारा

UP Weather Update: मौसम विभाग ने मंगलवार को भी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस बीच सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Today: क्रिसमस से पहले उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है. पश्चिमी यूपी में सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान और गिर गया, जिसके चलते हैं अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई. ज्यादातर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठिठुरन और ज्याद बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. आज (24 दिसंबर) भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस बीच सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यातायात में परेशानी आ सकती है. यूपी में बारिश का सिलसिला क्रिसमस के बाद भी जारी रहने वाला है. 27 और 28 दिसंबर को कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होगी. वहीं मेघ गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. 

इन जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, औरैया, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रीवस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और महाराजगंज में कहीं-कही पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, रामपुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया और महाराजगंज में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी व तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. सोमवार को अयोध्या में सबसे अधिक ठंडा दिन रहा. यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है. वहीं मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बहराइच, सुल्तानपुर समेत कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 से 7.5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget