एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कैब ड्राइवर की लापरवाही, रुकने के बजाय बढ़ाई रफ्तार; परिवार दहशत में

Noida News:गौड़ सिटी 7वें एवेन्यू में रहने वाला एक परिवार गुरुवार को कैब से दिल्ली के कनॉट प्लेस जा रहा था.परिवार ने कैब बुक की और सफर के दौरान नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कैब ड्राइवर की लापरवाही ने सवार परिवार को भय और दहशत में डाल दिया. घटना उस समय हुई जब ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैब को रोकने का संकेत दिया, लेकिन ड्राइवर ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. कार में बैठे परिवार के लोग लगातार ड्राइवर से रुकने की गुहार लगाते रहे, मगर उसने उनकी बात अनसुनी कर दी. यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है.

मिली जानकारी के अनुसार, गौड़ सिटी 7वें एवेन्यू में रहने वाला एक परिवार गुरुवार को कैब से दिल्ली के कनॉट प्लेस जा रहा था. परिवार ने कैब बुक की और सफर के दौरान नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया. आरोप है कि ड्राइवर ने रुकने के बजाय वाहन की गति और बढ़ा दी. इस दौरान परिवार के सदस्य घबराकर बार-बार ड्राइवर से गाड़ी रोकने की अपील करते रहे, लेकिन वह अनसुना करता रहा.

जुर्माने के डर से नहीं रोकी गाड़ी

वायरल वीडियो में ड्राइवर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिस भारी जुर्माना लगाएगी, जबकि परिवार के सदस्य खुद जुर्माना भरने को तैयार थे. इसके बावजूद ड्राइवर लगातार टालमटोल करता रहा और कुछ दूरी जाने के बाद ही रुकने का आश्वासन देता रहा.

पुलिस ने शुरू की जांच

आखिरकार, जब गाड़ी रुकी तो परिवार ने तुरंत कैब से उतरकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कैब ड्राइवर के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की कड़ी निंदा की और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भी घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित ड्राइवर की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget