एक्सप्लोरर

नकली डील में असली लूट! बड़े नोटों के बदले ज्यादा छोटे नोट देने का लालच देकर ठगी, तीन गिरफ्तार

UP News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह गैंग 500-500 के नोटों के बदले 100-200 के नोटों में अधिक रकम करने का झांसा देता था.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 500-500 के नोटों की गड्डी के बदले 100 और 200 के नोटों में अधिक रकम देने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये लूटने वाले गैंग का शनिवार को बिसरख कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन लग्जरी कारें और ₹4,83,500 नकद बरामद किए हैं. गिरोह का एक आरोपी अब भी फरार है.

बताया गया कि, यह गैंग भोले-भाले लोगों को 500-500 के नोटों के बदले 100-200 के नोटों में अधिक रकम लौटाने का लालच देता था. अगर कोई 10 लाख रुपये लाता, तो उसे 12 लाख देने का झांसा दिया जाता था. जल्दी मुनाफा कमाने की चाह में लोग फंस जाते और गिरोह उन्हें किसी सुनसान जगह पर बुलाकर रुपये लूट लेता. लूट की वारदात 1 जुलाई को चैरी काउंटी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां लोकेश, अरमान और संजीव ने रॉबिन से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे.

ठगों के पास 3 लग्जरी कार और नकदी बरामद
बताया गया कि लोकेश मिश्रा उर्फ अनिल शर्मा गिरोह का सरगना है. पवन कुमार मिश्रा मकसद से संपर्क करवाने वाला है. वहीं संजीव जोकि हरियाणा निवासी है, वह वारदात में सक्रिय भूमिका में था. पुलिस ने इन तीनों को रोजा याकूबपुर क्षेत्र से पकड़ा है. इनके पास से तीन लग्जरी गाड़ियां और नकदी भी बरामद की गई है. पुलिस अब फरार आरोपी अरमान की तलाश में जुटी है. यह मामला तेजी से अमीर बनने की चाहत में लोगों के ठगे जाने की एक और मिसाल है.

कार्रवाई पर क्या बोले पुलिस अधिकारी
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस ठगी में शामिल आरोपी हापुड़ निवासी रॉबिन, विवेक मिश्रा (असोटेक द बर्ड, क्रॉसिंग रिपब्लिक) और पवन मिश्रा (अमेठी निवासी, गाजियाबाद में लॉजिस्टिक कारोबारी) एक-दूसरे के संपर्क में थे. पवन ने ही मध्य प्रदेश निवासी लोकेश मिश्रा उर्फ अनिल शर्मा और हरियाणा के जींद निवासी अरमान से रॉबिन और विवेक की मुलाकात करवाई थी.

ये भी पढ़ें: यूपी में गोवंश संरक्षण से अर्थव्यवस्था को मिली नई दिशा, पशुपालन और डेयरी सेक्टर में बढ़ा रोजगार

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget