एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः एटीएम की क्लोनिंग कर करते थे ठगी, पुलिस ने पकड़े दो विदेशी नागरिक

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में साइबर क्राइम की टीम ने एटीएम क्लोनिंग के जरिए ठगी करने वाले दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में साइबर क्राइम की टीम ने ठगी करने वाले दो विदेशी जालसाजों को गिरफ्तार किया है. ये लोग एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर ठगी को अंजाम देते थे. अब तक ये दोनों करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके हैं. इन्हें अफ्रीकन गैंग के नाम से जाना जाता था.

पुलिस ने इनके के कब्जे से 96 रीराइटेबल एटीएम कार्ड, दो कार्ड क्लोनिंग मोडयूल, दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, दो पिनहोल कैमरा, तीन पिनहोल कैमरा बैटर, एक डेटाकार्ड, दो पेनड्राइव, एक मेमोरी कार्ड, 17 डेबिट कार्ड सीट के अलावा भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है.

जानकारी के मुताबिक ये दोनों लोग एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर अवैध रूप से पैसे निकालते थे. गौरतलब है कि पिछले साल एटीएम के जरिए ठगी करने वाला गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम और दिल्ली में सक्रिय था. इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में ही एटीएम से अवैध निकासी किये जाने के सम्बन्ध में सैकड़ों मामले पंजीकृत हैं. माना जा रहा है कि इन दोनों के पकड़े जाने से कई मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी.

फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें ओमोन बेन्सन ओगबीडे और जॉनस उसारो शामिल हैं. ये दोनों मूल रूप से अफ्रीक का निवासी हैं. फिलहाल, ये लोग भारत में रहकर ठगी को अंजाम दे रहे थे.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः कांग्रेस को बड़ा झटका, उन्नाव की पूर्व सांसद ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बताई ये वजह ग्रेटर नोएडाः हाईवे पर टकराई दो कारें, गेट काटकर निकालने पड़े घायल, एक की मौत 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget