एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा, NPCL दफ्तर का किया घेराव

UP : ननुआ का राजपुर गांव में बीते दस दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है जिसके विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. लोगों ने एनपीसीएल कार्यालय का घेराव किया.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 10 दिन से जले ट्रांसफार्मर से परेशान ग्रामीणों ने एनपीसीएल कार्यालय का घेराव किया. दरअसल ग्रेटर नोएडा के ननुआ का राजपुर गांव में बीते दस दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है. गर्मी से बेहाल ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. बिजली संकट के विरोध में ग्रामीणों ने किसान एकता संघ के नेतृत्व में सिग्मा-4 स्थित एनपीसीएल कार्यालय का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, जिससे उनकी समस्याएं लगातार बढ़ रही थीं. एनपीसीएल कार्यालय पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग की.

गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
किसान एकता संघ के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता सतीश कनारसी ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से जले हुए हैं. इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. बिजली न होने से ग्रामीणों को न केवल गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा है, बल्कि कृषि कार्यों पर भी असर पड़ा है.

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनपीसीएल द्वारा बकाया बिल का हवाला देकर बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है, जबकि जिन किसानों पर कोई बकाया नहीं है, उन्हें भी बिजली नहीं दी जा रही. ग्रामीणों के दबाव और धरने के बीच दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना
अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद एनपीसीएल प्रबंधन ने चार घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया. वहीं एनपीसीएल के मीडिया प्रभारी मनोज झा ने बताया कि गांव में लगभग 40 लाख रुपये बिजली का बकाया है.

ये भी पढ़ें: Watch: वंदे भारत एक्सप्रेस में बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के गुर्गों ने यात्री को पीटा, ट्रेन का वीडियो आया सामने

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget