एक्सप्लोरर

Greater Noida News: 'मम्मी मुझे माफ कर दो, टाइम कम पड़ गया', लिखकर युवक ने की आत्महत्या

UP Crime News: जेपी अमन सोसाइटी में रह रहे 30 साल के प्रशांत उपाध्याय ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. माता-पिता और पत्नी से पूछताछ की जा रही है.

Greater Noida News: आर्थिक परेशानी के चलते हताश युवक ने ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में अपने फ्लैट पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें लिखा है मम्मी मुझे माफ कर दो हो सके तो, मैं आपका वह बेटा नहीं बन पाया जो आपने सोचा था. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में रह रहे 30 साल के प्रशांत उपाध्याय ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रेटर नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को उसके पास से एक चार पेज का सुसाइड नोट मिला है. जिसमें प्रशांत ने असफलता और आर्थिक परेशानियों के कारण आत्महत्या करने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक, युवक ने सुसाइड नोट में पहले मां को संबोधित करते हुए लिखा, मम्मी मुझे माफ कर दो हो सके तो, मैं आपका वह बेटा नहीं बन पाया जो आपने सोचा था. जिस उम्र में मुझे आपकी सेवा करनी थी वह वक्त भी आपने सब कुछ मेरे ऊपर निछावर कर दिया और कुछ नहीं कर सका. अगर भगवान है तो बस यही दुआ है कि मुझ जैसा इंसान दोबारा पैदा ही नहीं हो. मम्मी जब वक्त था तो मैंने कदर नहीं की अब वक्त ही नहीं रहा है.

सुसाइड नोट में उसने अपने पिता के लिये भी मैसेज लिखा है, पापा जी मैंने आपसे कभी सीधी बात नहीं की और आज आपसे बात कर सकूं इतनी हिम्मत नहीं है. पापा जी टाइम कम पड़ गया मेरे पास, नहीं तो मैं भी यूपीएससी क्लियर करके आपका और मम्मी का सर गर्व से ऊंचा करता पर अब हिम्मत नहीं रही. आपको और मम्मी को रोते नहीं देखना चाहता हूं, जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहता था पर नहीं कर पाया सॉरी मम्मी.. सॉरी पापा.

माता-पिता और पत्नी से पूछताछ की जा रही है
प्रशांत ने अपनी पत्नी के नाम भी लिखा है कि मेरे हालात हमारे रिश्ते पर भारी पड़ गए आई एम सॉरी प्लीज माफ कर देना. मैंने एक भी प्रॉमिस पूरी नहीं किया. मुझसे बुरा कोई हो ही नहीं सकता. मेरा हरदम साथ देने के लिए दिल से शुक्रिया. शायद इसलिए हमारा कोई बच्चा नहीं हुआ क्योंकि अगर हो जाता तो हमारी लाइफ हेल बन जाती है. मेरे लिए तुम यूपीएससी करो और जो लोग मेरी इस हालत के लिए पीछे हैं, उन सब को सजा देना. मेरे मम्मी पापा का ख्याल हो सके तो रखना. आई एम सॉरी.

UP Politics: विदेश में होटल और टापू वाले बयान पर अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- 'रजिस्ट्री के गवाह आप ही थे'

एडिशनल डीसीपी ने बताया, मृतक प्रशांत उपाध्याय के शव को कब्जे पुलिस में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मोर्चरी में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों सौंप दिया जायेगा. माता-पिता और पत्नी से पूछताछ की जा रही है. आत्महत्या के सही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget