एक्सप्लोरर

Greater Noida: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, फ्लाइट छूटी

UP News: करीब 45 मिनट बाद अखिलेश चौधरी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया. लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर यहां पर मोटा चार्ज लिया जाता है लेकिन लोग आये दिन अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में एक युवक लिफ्ट के अंदर फंस गया. करीब 45 मिनट तक वह लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा. परिवार वालों ने लिफ्ट को खोलने की काफी कोशिश की लेकिन अन्य लोगों की मदद से उसे 45 मिनट बाद खोला गया. दरसअल ग्रेनो नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी के रहने वाले अखिलेश चौधरी सोसायटी के टी 2 टावर में फ्लैट नंबर 1101 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह हैदराबाद जा रहे थे और दिल्ली से हैदराबाद के लिए उनकी फ्लाइट थी.

अखिलेश हैदराबाद जाने के लिए लिफ्ट से नीचे जा रहे थे लेकिन इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई. उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया लेकिन उसने भी काम नहीं किया. इसके बाद उन्होंने अपने घरवालों को संपर्क किया. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने लिफ्ट को खोलने की काफी कोशिश की. सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भी कड़ी मशक्कत की. जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक जानकार युवक की मदद से गेट को खोला गया. तब जाकर करीब 45 मिनट बाद अखिलेश चौधरी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया.

UP Politics: चाचा शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश यादव का एक और बड़ा तोहफा, विधानसभा में बढ़ेगी हलचल

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष
उसके बाद अखिलेश वहां से दिल्ली के लिए निकल गए, लेकिन उनकी फ्लाइट छूट चुकी थी. उसके बाद वह ट्रेन से हैदराबाद के लिए रवाना हुए. लिफ्ट में फंसने की वजह से ही वह 45 मिनट लेट हो गए और उनकी फ्लाइट छूट गई. इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है. लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर यहां पर मोटा चार्ज लिया जाता है लेकिन लोग आये दिन अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. लिफ्ट में लोग आये दिन फंसते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget