एक्सप्लोरर

UP Politics: चाचा शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश यादव का एक और बड़ा तोहफा, विधानसभा में बढ़ेगी हलचल

UP Politics: शिवपाल यादव की सीट बदलने के लिए पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंप दिया है, जिसके बाद उनकी सीट बदलकर अखिलेश यादव के बगल में कर दिया जाएगा.

UP Politics: यूपी विधानसभा (UP Assembly) में अब एक अलग नजारा देखने को मिलेगा. मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuru Bypoll) में जीत के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बड़ा तोहफा दिया है जिसकी झलक सदन में देखने को मिलेगी. शिवपाल यादव को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद अब सदन में उनकी सीट भी आगे कर दी गई है. शिवपाल यादव अब सदन में पहली पंक्ति में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बगल वाली सीट पर बैठेंगे यानी अब सदन में भी चाचा-भतीजे की जोड़ी मिलकर सत्ता पक्ष पर प्रहार करेगी. 

शिवपाल यादव की सीट बदलने के लिए पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंप दिया है. इससे पहले अखिलेश यादव के साथ पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद सिंह बैठते थे. जबकि शिवपाल यादव की सीट दूसरी पंक्ति में रविदास मेहरोत्रा के साथ थी. इसी पंक्ति में सपा नेता आजम खान बैठते थे, लेकिन आजम खान की सदस्यता रद्द हो जाने के बाद अब वो सदन के सदस्य नहीं है ऐसे में उनकी सीट पर अवधेश प्रसाद सिंह बैठेंगे और शिवपाल यादव उनकी सीट पर बैठेंगे. 

विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने शिवपाल यादव की सीट बदलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के साथ सदन में सत्ता पक्ष पर जोरदार हमला करने की रणनीति तैयार की है. शिवपाल यादव पहले से ही बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख रखे हुए हैं. ऐसे में अब चाचा-भतीजे दोनों अपनी बातों को पूरी मजबूती से सदन में रखते हुए नजर आएंगे.

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हो रहा है. पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा. इसके बाद 22 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में सरकार का बजट पेश करेंगे. सपा ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर राम गोपाल यादव की तीखी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget