एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में चोरी का खुलासा, कारोबारी के पूर्व ड्राइवर सहित 2 गिरफ्तार

UP News: 10 जुलाई को जेपी ग्रीन्स में रहने वाले टिंबर कारोबारी पवन गोयल के घर में चोरी हुई थी. पुलिस ने चोरी में शामिल कारोबारी के पूर्व ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के लिहाज़ से शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया था. अब इस सनसनीखेज मामले का खुलासा बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कर दिया है.

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक आरोपी पीड़ित कारोबारी का पूर्व ड्राइवर रह चुका है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 10 जुलाई को जेपी ग्रीन्स में रहने वाले टिंबर कारोबारी पवन गोयल के घर में चोरी हुई थी. आरोपी घर से 25 से 30 लाख रुपये का सामान चुरा कर फरार हो गए थे, जिसमें इटली की लाइसेंसी पिस्टल और 3 लाख से अधिक की नकदी, सोने के सिक्के, आभूषण और कीमती कपड़े शामिल थे.

जिसे चोर चोरी कर घटना को अंजाम देकर बड़े ही शातिराना तरीक़े से चोरी कर फ़रार हो गए थे. ग़ौरतलब है कि पुलिस को जांच के दौरान पवन गोयल के पूर्व ड्राइवर जितेंद्र की भूमिका संदिग्ध लगी थी. जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली.

पूर्व में ड्राइवर की नौकरी कर चुका था ड्राइवर
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि जितेंद्र पुत्र विजय, निवासी लड़पुरा गांव, पूर्व में सोसाइटी के कई निवासियों के यहां ड्राइवर की नौकरी कर चुका है. फरवरी 2025 में उसे नौकरी से निकाला गया, जिसके बाद उसने चोरी की योजना बनाई.

वारदात वाले दिन वह शराब पीकर आया, बाइक सोसाइटी से कुछ दूर खड़ी की और सीसीटीवी से बचते हुए दीवार फांदकर घर में घुस गया. उसने शीशा तोड़कर अकेले ही चोरी को अंजाम दिया. बाद में चोरी का सामान छिपाने और बेचने के लिए अपने भाई जुगेंदर पुत्र विजय को भी शामिल कर लिया.

पुलिस ने की लोगों से खास अपील
एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति के हैं और जितेंद्र को सोसाइटी के भीतर की पूरी जानकारी थी. उसने गेट पर बायोमैट्रिक और पास बनाने का बहाना बनाया और बाहर निकलने में कामयाब रहा.

इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा और सोसाइटी के स्टाफ की पृष्ठभूमि जांच की अहमियत को रेखांकित किया है. पुलिस ने सोसाइटी निवासियों से अपील की है कि घरेलू स्टाफ की नियुक्ति से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget