एक्सप्लोरर

देश में पहली बार डिजिटल अरेस्ट के आरोपी को सात साल की जेल, 68 हजार का लगा जुर्माना

UP News: डिजिटल ठगी के मामले पहली बार देश में आरोपी को सजा सुनाई गई है. आजमगढ़ के रहने वाले आरोपी देवाशीष को अदालत ने दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है.

डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने के मामले में देश में पहली बार सजा सुनाई गई है. डिजिटल अरेस्ट के आरोपी को सात साल की कारावास की सजा की सुनाई गई है. बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले साइबर जालसाज देवाशीष राय को सजा सुनाई गई है.

14 माह के अंदर सजा पाने वाले जालसाज को सुनवाई के दौरान एक बार भी जमानत नहीं मिल पाई थी. जालसाज पर 68 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा है.

दरअसल, आजमगढ़ के मसौना के रहने वाले इस बदमाश ने लखनऊ की रहने वाली डाक्टर सौम्या गुप्ता से मई 2024 में डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 85 लाख रुपये का फ्रॉड किया था. साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के पांच दिनों के भीतर ही गोमतीनगर विस्तार के मंदाकिनी अपार्टमेंट से दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर की थी ठगी
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपराध कमलेश दीक्षित ने इस बारे में बताया कि गोमतीनगर विस्तार सुलभ आवास निवासी देवाशीष राय को 7 साल की सजा सुनाई गई है.

डीसीपी के अनुसार, मई 2024 में देवाशीष ने महानगर की इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी केजीएमयू की डॉक्टर सौम्या गुप्ता को फोन किया और खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से एक कार्गो बुक किया गया है, जिसमें जाली पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और 140 ग्राम एमडीएम (नशे की दवा) बरामद हुई है जो अपराध की श्रेणी में आती है. इसके आरोपी ने डॉक्टर सौम्या को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख रुपये की ठगी की.

हर खारिज हुई आरोपी की जमानत याचिका
डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने पहचान छिपाकर रह रहे देवाशीष को पांच दिन के अंदर गोमतीनगर विस्तार के मंदाकिनी अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. तीन महीने में जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी. पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर कोर्ट में प्रभावी पैरवी की. उचित पैरवी से हर तारीख पर देवाशीष की जमानत को खारिज कराया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की: घर में घुसकर गर्भवती महिला और बहन से मारपीट, फाड़े कपड़े, भाभी पर गुंडे भेजने का आरोप
रुड़की: घर में घुसकर गर्भवती महिला और बहन से मारपीट, फाड़े कपड़े, भाभी पर गुंडे भेजने का आरोप
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
गोरखपुर MMMUT को मिली पहली महिला कुलपति, प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा संभालेंगी कमान
गोरखपुर MMMUT को मिली पहली महिला कुलपति, प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा संभालेंगी कमान

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत रवाना होने से पहले रूबियो की ईरान को परमाणु हथियारों पर चेतावनी, बोले- 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत रवाना होने से पहले रूबियो की ईरान को परमाणु हथियारों पर चेतावनी, बोले- 'जरूरत पड़ी तो...'
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- 'आने वाले हफ्तों में...'
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- 'आने वाले हफ्तों में...'
CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन
CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन
Chand Mera Dil Review: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोरी, लक्ष्य और अनन्या पांडे की कमाल की परफॉर्मेंस
चांद मेरा दिल रिव्यू: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोर, लक्ष्य-अनन्या की कमाल की परफॉर्मेंस
पुलवामा के गुनहगार हमजा का PoK में हुआ 'द एंड', पिता बोले- अच्छा हुआ वह मारा गया
पुलवामा के गुनहगार हमजा का PoK में हुआ 'द एंड', पिता बोले- अच्छा हुआ वह मारा गया
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
हरियाणा में समय से पहले शुरू हुए Summer Vacations, भयंकर हीटवेव को देख सरकार ने लिया फैसला
हरियाणा में समय से पहले शुरू हुए Summer Vacations, भयंकर हीटवेव को देख सरकार ने लिया फैसला
Embed widget