एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में तिरंगे के साथ देशभक्ति का जश्न, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Noida News: ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन हमारे राष्ट्रनायकों को सम्मान देने और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का दिन है.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भले ही हम भौगोलिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र हो गए हैं, लेकिन अशिक्षा, गरीबी और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियों पर अभी भी कार्य करने की जरूरत है. जब तक हम इन मुद्दों को समाप्त नहीं करेंगे, आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु बनने का सपना अधूरा रहेगा.

कार्यक्रम में सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज, मंथन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया. खास आकर्षण रहा ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, जिसमें छात्राओं ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के साहसिक अभियान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति ने देशभक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया.

सोशल मीडिया का सदुपयोग की अपील

राष्ट्रगान के बाद ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन हमारे राष्ट्रनायकों को सम्मान देने और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का दिन है. एसीईओ प्रेरणा सिंह ने युवाओं से सोशल मीडिया का सदुपयोग करने और व्यक्तिगत जीवन में संयम बरतने की अपील की. वहीं, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा को मिनी इंडिया बताते हुए सभी को पूरी मेहनत और लगन से काम करने का आग्रह किया.

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, जीएम वित्त विनोद कुमार और प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया.
इसी क्रम में ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गुंजा सिंह ने ध्वजारोहण किया. यहां भी छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए. वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित अन्य स्टाफ ने कार्यक्रम में भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
India Loans: कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
Embed widget