एक्सप्लोरर

हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय में बाबा रामदेव ने किया ध्वजारोहण, अमेरिका को दिया कड़ा संदेश

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वामी रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ विदेशी ताकतें आज भी भारतीयों को ललकारने और उनकी औकात बताने का दुस्साहस कर रही हैं.

योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि योग भवन में ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि भारत, रूस और चीन तथा यूरोप के अन्य देश तथा मध्य एशिया के अन्य देश मिलकर अमेरिका की गुंडागर्दी को खत्म करेंगे. रामदेव ने कहा, विश्व में भारत, रूस, चीन, यूरोप और मध्य एशिया के कई देशों का एक नया गठजोड़ उभर रहा है, जो विश्व के लिए बहुत अच्छा संदेश है.

उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने झुकने का नहीं खड़े होने का फैसला किया है. भारत की आर्थिक स्थिति डेड नहीं है बल्कि जीवंत है और भारत की आर्थिक प्रगति तेजी से हो रही है. हमें स्वावलंबी और स्वदेशी भारत बनाना है. इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं और साधु संन्यासियों को स्वामी रामदेव ने आर्थिक आजादी शिक्षा के क्षेत्र में आजादी वैचारिक आजादी बौद्धिक आजादी और स्वदेशी का संकल्प दिलवाया. 

कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण भी रहे मौजूद

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और राष्ट्रगीत गए. इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे. आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद योग और शिक्षा के क्षेत्र में पतंजलि द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया.

विदेशी ताकतें भारतीयों को ललकारने की कर रहीं कोशिश- रामदेव

स्वामी रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ विदेशी ताकतें आज भी भारतीयों को ललकारने और उनकी औकात बताने का दुस्साहस कर रही हैं, जबकि भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था कभी 400 से 500 ट्रिलियन डॉलर की थी. उन्होंने बताया कि मुगलों से लेकर औपनिवेशिक ताकतों ने भारत का अपार वैभव लूटा, लेकिन आज भारत न केवल राजनीतिक बल्कि पूर्ण स्वतंत्रता की ओर अग्रसर है.

79वें स्वतंत्रता दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने संकल्प दिलाया की देश को आर्थिक गुलामी से मुक्त कर शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के जरिए राष्ट्र-निर्माण की दिशा में नई ऊंचाइयां हासिल की जाएंगी.

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget