एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में NCW की एंट्री, यूपी पुलिस को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

Greater Noida News: मृतका के आरोपी पति, जेठ और उसकी सास की गिरफ्तारी हो चुकी है. कोर्ट ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत के तहत 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है.

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर एक महिला को आग के हवाले कर बेरहमी से मार डालने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दिल दहला देने वाले मामले पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गंभीर रुख अपनाया है.

आयोग ने इस घटना की मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई और मृतका के परिजनों व गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है.

आयोग ने पुलिस को यह भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले की निष्पक्ष और तेजी से जांच की जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा और पीड़िता को न्याय मिल सके. इसके साथ ही तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट भी आयोग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी, निक्की का जेठ रोहित भाटी को सिरसा टोल से पकड़ा गया

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और फिर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया. घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस मामले में अब तक मृतका के आरोपी पति और उसकी सास की गिरफ्तारी हो चुकी है. कोर्ट ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत के तहत 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है.

मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था और इसी को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. आखिरकार, यह प्रताड़ना जानलेवा साबित हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget