एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पैसों की तरह ATM से निकलेगा अनाज, उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी यह खास योजना

उत्तराखंड के लोग अब बहुत जल्द एटीएम से पैसों की तरह अनाज भी ले सकेंगे. दरअसल, राज्य सरकार बहुत जल्द पूरे प्रदेश में फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने जा रही है.

Food Grain ATM Yojana: उत्तराखंड में अब एटीएम से लोग अनाज भी ले सकेंगे. राज्य में जल्द सरकार फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने जा रही है. विश्व खाद्य योजना के तहत ये योजना प्रदेश में शुरू होने जा रही है. जैसे लोग एटीएम मशीन से पैसे निकालते हैं वैसे ही एटीएम से अनाज निकलेगा और पूरे देश में उत्तराखंड ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बनेगा. 

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन पाने वाले पात्र लोग अब इस योजना का लाभ जल्द उठा सकेंगे. साथ ही राशन की दुकानों पर लाइन लगाने की झंझट से भी छुटकारा मिल जायेगा. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के तहत ये योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य में शुरू की जाएगी.

क्या है फूड ग्रेन एटीएम
दरअसल फूड ग्रेन एटीएम पैसे निकालने वाली एटीएम मशीन की तरह ही है. विश्व खाद्य योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को उत्तराखंड में मंजूरी मिल गई है. पात्र लोग इसका फायदा ले सकेंगे. अभी पूरे देश में ये योजना सिर्फ ओडिशा और हरियाणा में चल रही है. अब उत्तराखंड देश का ऐसा तीसरा राज्य बनने जा रहा है. इसका सिस्टम एटीएम मशीन की तरह ही है साथ ही इसकी स्क्रीन भी एटीएम की तरह है. राशन कार्ड धारक यानी की पात्र लोग एटीएम मशीन से चावल, दाल, गेहूं निकाल सकेंगे. ये योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा.

राशन कार्ड के लिए बनेगा एटीएम
इस योजना की जानकारी देते हुए रेखा आर्य ने कहा कि पात्र लोगों का एटीएम कार्ड की तरह राशन के लिए भी एटीएम बनेगा. इससे लोगों को ये लाभ मिलेगा कि व्यक्ति कहीं से भी अपना राशन ले सकेंगे. रेखा आर्य ने कहा कि पहले एक ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत की जाएगी. ये योजना सफल रही तो फिर पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

UP MLC Election 2022: 'मांगो उसी से जो दे दे खुशी से...', एमएलसी का टिकट ना मिलने पर बोले ओम प्रकाश राजभर

Noida News: जेवर एयरपोर्ट के पास आज Kisan Mahapanchayat, राकेश टिकैत की मौजूदगी में इन मांगों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget