एक्सप्लोरर

यूपी की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर की बनाएगी योगी सरकार, होगी सलाहकार की नियुक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था को 5000 अरब डॉलर की बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है.

लखनऊ, एजेंसी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से लगे झटके के बाद अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत कर उसे एक हजार अरब (एक खरब) डॉलर की बनाने का अभियान तेज करने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने सशक्त रणनीतियां बनाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने इस सलाहकार की नियुक्ति के लिए एक विस्तृत प्रपत्र तैयार किया है. करीब 41 पन्ने के इस दस्तावेज में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार एक हजार अरब डॉलर बनाने के काम को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया गया है.

न्यूज एजेंसी को मिले दस्तावेज में कहा गया है कि इस बेहद मुश्किल काम को अंजाम देने के लिए राज्य सरकार को कुछ बड़े कदम उठाने होंगे. इसके लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए रणनीतियों पर लगातार काम करना होगा. इसके लिए मजबूत सांगठन का ढांचा, लक्ष्य पर केंद्रित नीतियों और अधिक प्रभावी सुशासन से संबंधित नियमों, तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया और अधिक जवाबदेही की जरूरत पड़ेगी. उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है और देश को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की पूर्ति में इस राज्य का बड़ा योगदान होगा.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उत्तर प्रदेश का योगदान 8 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था को 5000 अरब डॉलर की बनाने के लक्ष्य से खुद को संबद्ध करते हुए उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए मौजूदा विकास दर में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने की जरूरत है. इसके अलावा मूलभूत ढांचे में भी व्यापक सुधार करना होगा.

राज्य सरकार द्वारा तैयार दस्तावेज के मुताबिक उसने अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2018-19 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 230 अरब डॉलर यानी 15.80 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है. पिछले साल राज्य की विकास दर सात प्रतिशत रही.

यूपी की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर की बनाएगी योगी सरकार, होगी सलाहकार की नियुक्त

प्रपत्र में कहा गया है कि अगले पांच साल के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर की बनाने के लिए प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद को करीब पांच गुना तक बढ़ाना होगा. साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक रुख के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता विकसित करनी होगी. इससे चुनौती काफी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना इफेक्ट: आर्थिक तंगी से जूझ रही उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, खर्चों में की जाएगी कटौती

यूपी: वर्चुअल रैलियों के जरिए जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी बीजेपी, पार्टी ने शुरू की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget