एक्सप्लोरर

यूपी सरकार का अहम फैसला, टीकाकरण के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी. यूपी सरकार ने कहा कि कर्मचारियों को इसके लिए एक दिन का अवकाश मिलेगा.

लखनऊ. देश के कई राज्यों के अलावा यूपी में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार भी तेजी से कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है. कोरोना टीकाकरण को लेकर यूपी सरकार ने अहम फैसला लिया है. यूपी सरकार ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी. जारी आदेश के मुताबिक, टीका लगवाने वाले सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन छु्ट्टी मिलेगी.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए.

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश इसके अलावा सीएम योगी ने कोरोना टीकाकरण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि टीकाकरण कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश दिया जाए. इसी तरह निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों के लिए भी अवकाश की व्यवस्था कराई जाए.

चार अप्रैल तक स्कूल बंद उधर, राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को चार अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद रखने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी जाए.

ये भी पढ़ें:

UP: पहली से 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच लिया गया फैसला

22 करोड़ का इंजेक्शन बचा सकता है मासूम की जिंदगी, इस बीमारी का भारत में नहीं है इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget