एक्सप्लोरर

Gorakhpur: किन्नरों के अखाड़े में बदला महिला थाना, पुलिस के सामने भिड़ गए दो ग्रुप, बहस के बाद होने लगी मारपीट

UP News: महामंडलेश्वर का कहना है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और उनकी जगह कोई और ही कार्यक्रम का हिस्सा बन रहा था. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.,

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) का महिला थाना किन्नरों के जंग का मैदान बन गया. महिला थाना परिसर के 112 कंट्रोल रूम में किन्नर समाज बोर्ड (Kinnar Samaj Board) उद्घाटन होना था. इस कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर को पहुंचना था. किन्नरों का दूसरा ग्रुप वहां पर पहले ही पहुंच गया. जब महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी वहां पर पहुंची तो कहासुनी शुरू हो गई और फिर यह मारपीट में तब्दील हो गई. देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे. थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों गुटों को अलग-अलग किया.

खुद को न्‍यू इंडिया हेल्‍थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट का अध्‍यक्ष बताने वाली निशा किन्‍नर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए वहां पर पहुंची थी. इस दौरान वहां पर किन्‍नर अखाड़ा की महामंडलेश्‍वर और उत्‍तर प्रदेश किन्‍नर कल्‍याण बोर्ड की सदस्‍य कनकेश्‍वरी नंद गिरी उर्फ किन्‍नर बाबा भी अपने साथि‍यों के साथ पहुंच गई. उन्‍होंने अधिकारियों पर बहरुपिए को कार्यक्रम में आमंत्रण देने का आरोप लगाया. इस दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. दोनों गुटों में मारपीट के बीच निशा किन्‍नर को चोटें आ गईं.

मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे - महामंडलेश्वर
इस दौरान उत्तर प्रदेश किन्‍नर कल्‍याण बोर्ड की सदस्‍य और किन्‍नर अखाड़ा की महामंडलेश्‍वर कनकेश्‍वरी नंद गिरि ने कहा कि कुछ बहरुपिए उनके नाम का इस्‍तेमाल करके विभिन्‍न कार्यक्रमों का हिस्‍सा बन रहे हैं. वे उनके और किन्‍नर समाज के नाम को बदनाम भी कर रहे हैं. उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को पहले पता करना चाहिए कि किन्‍नर कल्‍याण बोर्ड का सदस्‍य कौन है. इसके बाद आमंत्रण देना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अधिकारियों द्वारा आमंत्रण नहीं देकर उनका अपमान किया गया है. उन्‍होंने कहा कि इसकी वे शिकायत भी करेंगी.

सुरक्षा सेल की होनी थी ओपनिंग
उधर, निशा किन्‍नर ने बताया कि उन्‍होंने 10 मार्च में समाज के लोगों के लिए दो टायलेट के उद्घाटन की मांग की थी. उसका उद्घाटन हुआ. महिला थाने पर ट्रांसजेंडर के लिए सुरक्षा सेल की ओपनिंग होनी थी. उन्‍हें कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में बुलाया गया था. उनके जेवर और रुपए भी छीन लिए गए. उन्‍होंने इसके लिए आवाज उठाई थी. इसके बाद एक किन्‍नरों का गुट चार पहिया से आया और उनके साथ जमकर मारपीट किया और उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी है. 

ये भी पढ़ें -

Shamli: गन्ने का भुगतान नहीं मिलने पर स्कूल की फीस नहीं भर पाए किसान, अब बच्चों को परीक्षा से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget