एक्सप्लोरर

Shamli: गन्ने का भुगतान नहीं मिलने पर स्कूल की फीस नहीं भर पाए किसान, अब बच्चों को परीक्षा से रोका

UP News: शामली के गन्ना किसानों ने यह शिकायत की है कि नए सत्र में चीनी मिलों ने उन्हें उनकी फसल का भुगतान नहीं किया है. इसकी वजह से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है.

Shamli News: शामली के एक स्कूल ने परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी ग्रीन कार्ड (Green Card) सिर्फ इसलिए रोक दिए गए क्योंकि उनके अभिभावकों ने फीस जमा नहीं की थी. इस वजह से ये बच्चे परीक्षा (Exam) में शामिल नहीं हो पाए. अभिभावकों का कहना है कि चालू सत्र में गन्ने (Sugarcane) पैसे का भुगतान नहीं हुआ है ऐसे में वे फीस जमा नहीं कर पाए हैं.

गन्ना भुगतान न होने की वजह से शामली जनपद के गन्ना किसानों के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है. घर के जरूरी खर्चे चलाने के साथ-साथ किसान एक ओर अपने बच्चों की शादी नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें अपने बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने में दिक्कत आ रही है. फीस जमा न करने पर प्राइवेट स्कूल ने ग्रीन कार्ड ही जारी नहीं किया. इस समस्या को लेकर अभिभावक परेशान हैं. वहीं बच्चों की मन:स्थिति पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है.

नए सत्र में नहीं मिले गन्न के पैसे
शामली जनपद की नई गन्ना मिलों ने अभी तक नए सत्र में किसानों को भुगतान नहीं किया है. किसानों का कहना है कि गन्ने का रेट कम है और समय पर भुगतान नहीं हो रहा है. भारतीय किसान यूनियन ने भी इस मामले को कई बार जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन के सामने उठाया है. साथ ही बीते वर्ष जिला अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन, मिल अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कराकर समस्या का समाधान कराया था लेकिन चालू सत्र में इस समस्या की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया गया. 

स्कूल प्रबंधन से बात करेंगे जिलाधिकारी
सपा नेता सुधीर कुमार का कहना है कि सरकार ने न तो गन्ने के उचित रेट दिए हैं और न ही समय पर भुगतान किया जा रहा है. किसानों का करीब 600 करोड़ रुपए गन्ना मिलों पर बकाया है इसलिए किसानों को अपने बच्चों को पढ़ाने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जबकि हरियाणा में प्रति क्विंटल 12 रुपये और पंजाब में 30 रुपये अधिक मिल रहे हैं. सरकार को इस विषय पर ध्यान देने की जरूरत है. इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि वह जल्दी ही मिल प्रबंधन की बैठक बुलाएंगे और स्कूल प्रबंधन से भी बात करके समस्या का कोई न कोई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. 

ये भी पढ़ें -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget