एक्सप्लोरर

गोरखपुर में मेडिकल और ऊर्जा सेक्टर में बड़ा निवेश, CM योगी रीजेंसी हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

Gorakhpur News: गोरखपुर में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई की पहल करने वाले टोरेंट समूह ने स्वच्छ ऊर्जा में योगदान देने वाले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना की है.

मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इलाज संबंधी सेवाओं का हब बन रहे गोरखपुर में रविवार को निजी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना का नाम भी जुड़ने जा रहा है. इस दिन चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सुपरिचित नाम रीजेंसी हेल्थ (हॉस्पिटल) की गोरखपुर में स्थापित नई यूनिट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. सीएम इस हॉस्पिटल के पेशेंट एप रीजेंसी माई केयर को भी लांच करेंगे.

गोरखपुर में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई की पहल करने वाले टोरेंट समूह ने स्वच्छ ऊर्जा में योगदान देने वाले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना की है. 72 टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता वाले प्लांट का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

150 बेड की क्षमता होगी रीजेंसी हॉस्पिटल की

रीजेंसी हेल्थ समूह ने गोरखपुर में अपनी नई हॉस्पिटल यूनिट मेडिकल कॉलेज रोड पर गुलरिहा थाने के सामने स्थापति की है. इस समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अतुल कपूर के मुताबिक गोरखपुर में बना रीजेंसी हॉस्पिटल 150 बेड की क्षमता का है, जिसे 250 बेड तक विस्तारित करने की योजना है. 300 करोड़ रुपये की निवेश वाली इस चिकित्सकीय सेवा परियोजना से 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं. इस हॉस्पिटल की सेवाओं का लाभ गोरखपुर के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा.

500 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा

टोरेंट ग्रुप के अधिशासी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार गोरखपुर के खानिमपुर में स्थापित ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट समूह का एक पायलट प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में प्राकृतिक गैस के साथ 2 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन का मिश्रण किया जाएगा. यह ग्रीन हाइड्रोजन 2 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से विद्युत अपघटन द्वारा उत्पादित किया जाएगा. इस प्लांट से हर साल 72 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा जिससे 500 टन कार्बन उत्सर्जन की बचत होगी. प्राकृतिक गैस के साथ ग्रीन हाइड्रोजन का अपमिश्रण आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने तथा स्वच्छ सतत ऊर्जा भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget