एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस ने किया BJP नेता की हत्या का खुलासा, मामा का बेटा गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामा के लड़के को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 02 अगस्त को हुई बीजेपी नेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में अरुण नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी. दावा है कि बीजेपी नेता रिंकू के अपने मामा के बेटे अरुण की पत्नी से अवैध संबंध थे. वह अरुण की पत्नी से फोन पर बात करता था. 2 अगस्त की रात अरुण ने शराब में जहरीला केमिकल मिला कर रिंकू को पिला दिया. जिससे रिंकू की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि अरुण ने रिंकू के शव को प्राथमिक चिकित्सालय रतनपुर कलां के गेट के सामने डाल दिया था. पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर बीजेपी नेता की हत्या का खुलासा कर दिया है. घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के रतनपुर कलां गाँव की है.

लावारिस हालत में मिला था शव

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया, 02 अगस्त को रिंकू नाम के एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में प्राथमिक उपचार केंद्र के बाहर पड़ा मिला था. मृतक की पहचान रिंकू सिंह उम्र 38 साल निवासी रतनपुर कलां के रूप में हुई थी, जो बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे. परिजनों की तरफ से इस मामले में तहरीर दर्ज कराई गई थी.

आरोपी ने कबूला जुर्म

एसपी सिटी ने कहा, इस मामले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस की जांच में अभियुक्त अरुण सिंह का नाम सामने आया और जब उस से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपी ने बताया कि रिंकू के मेरी पत्नी से अवैध सम्बन्ध हो गये थे, इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी.

आरोपी के कब्जे से बोतल और केमिकल बरामद

आरोपी के कब्जे से बोतल और हत्या में इस्तेमाल किया गया केमिकल बरामद किया गया है. अरुण और मृतक रिंकू आपस में ममेरे फुफेरे भाई हैं, मृतक रिंकू भी शादी शुदा था और उसके पांच बेटियां है. रिंकू सिंह और अरुण सिंह दोनों एक ही गांव में आसपास ही रहते थे. पुलिस ने रिंकू सिंह की हत्या के आरोप में अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget