एक्सप्लोरर

Congress Protest: गोरखपुर के प्रभात पाण्डेय की मौत से घर में पसरा मातम, कड़ी सुरक्षा में आज होगा अंतिम संस्कार

Gorakhpur: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के नेता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई, मृतक के चाचा ने मामले कार्रवाई की मांग की है.

UP News: 18 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव किया. इस विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस के युवा नेता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई. गोरखपुर के देईपार के रहने वाले प्रभात का शव गांव पहुंचते ही वहां मातम पसर गया. पुलिस ने चाचा मनीष पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. आज कड़ी सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

कांग्रेस के युवा नेता 31 वर्षीय प्रभात पाण्डेय का देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम की बाकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई है. फोरेंसिक टीम के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी वहां मौजूद रहे. प्रभात पांडे का शव देईपार पहुंचते ही घर पर मातम पसर गया. मृतक के चाचा मनीष पांडे ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और लोगों से अपील की है कि वह इस पर राजनीति न करें. उन्होंने अपने घर का बच्चा खोया है. उन्हें न्याय चाहिए कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई.

प्रभात पाण्डेय की मौत पर हमलावर हुई कांग्रेस
आरोप है कि मौत के ठीक पहले दो घण्टे तक प्रभात लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में बेहोश थे. उनका हाथ-पैर ठंडा पड़ चुका था. शाम 5 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद प्रभात की मौत पर राजनीति शुरू हो गई. प्रभात पांडे की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार में पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया. तो वहीं राहुल और प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसे भाजपा राज में पुलिस की बर्बरता करार दिया. 

वहीं पुलिस ने इस मामले में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. यूपी पुलिस के आलाधिकारियों ने कहा है कि लखनऊ कांग्रेस कार्यालय से बुधवार शाम 5 बजे जब प्रभात को अस्पताल लाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह का बल प्रयोग से इंकार किया है.

ये भी पढ़ें: प्रभात पांडेय की मौत में अजय राय की भूमिका संदिग्ध! पुलिस पहुंची UPCC दफ्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget