एक्सप्लोरर

Gorakhpur : यूपी में हिंसक प्रदर्शन के बाद गोरखपुर में उड़ रहे ड्रोन, छतों पर ईंट-पत्थर ढूंढ रही 'तीसरी आंख'

यूपी के प्रयागराज समेत कई जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए पत्थरबाजी और दंगे के बाद गोरखपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है.

UP News: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj)समेत कई जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए पत्थरबाजी और दंगे के बाद गोरखपुर (Gorakhpur) पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस किसी भी तरह से शहर का माहौल खराब नहीं होने देना चाहती है. यही वजह है कि पीस कमेटी (Peace Committee) से अपील करने के साथ पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त करती दिख रही है. अब पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से शहर के संवेदनशील इलाकों में छतों पर ईंट-पत्थर तलाश रही है.

अगले शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

देश में जहां विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं शुक्रवार को जुमे के नमाज के बाद पत्थरबाजी और दंगे ने कई शहरों की आबोहवा में जहर घोल दिया. बुजुर्गों के साथ नौजवान और बच्चे भी सड़क पर आ गए. नमाज के बाद यूपी के कई शहरों का माहौल ऐसा बिगड़ा जिसका अंदाजा अधिकारियों को भी नहीं था. ऐसे में जब शुक्रवार को सत्तारूढ़ पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ कई मंत्री और सांसद गोरखपुर शहर में थे तो पहले से अलर्ट गोरखपुर पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाकों में सख्ती की वजह से माहौल को बिगड़ने नहीं दिया.

खुफिया रिपोर्ट पर चौकन्नी हुई पुलिस

इस बीच खुफिया रिपोर्ट ने शनिवार को एक बार फिर गोरखपुर पुलिस के आलाधिकारियों को चौकन्ना कर दिया. यही वजह है कि कोतवाली सर्किल के एरिया में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से शहर के संवेदनशील इलाकों में छतों की निगरानी की और ईंट-पत्थरों की तलाश की. ड्रोन में कुछ एक घर की छतों पर ईंट-पत्थर मिले हैं उसकी फोटो ली गई है. उनकी जियो टैगिंग कर उनका उद्देश्य पता कराया जाएगा. वो निर्माण के लिए नहीं रखे गए हैं, तो उन्हें हटवाया जाएगा. गोरखपुर पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर ये मेसेज भी देने की कोशिश की है कि शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश में शामिल होने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी. 

Uttar Pradesh के हर ग्राम पंचायत में बनेगा श्मशान, डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने किया ऐलान

पुलिस की अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई के नेतृत्‍व में पुलिस की टीम ने कोतवाली सर्किल के एमएसआई इंटर कॉलेज के मैदान में डेरा डाला. इस दौरान पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर संवेदनशील माने जाने वाले बक्‍शीपुर और आसपास के इलाकों में निगरानी की और पत्थरों की तलाश की. एसपी सिटी ने आम लोगों से कहा कि वे किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें. परसों रात में भी इस तरह का अफवाह गोरखपुर में फैल रहा था कि दुकानें बंद कराएंगे उसके बाद जुलूस निकलेगा. लेकिन गोरखपुर की आवाम ने सभी तरह की अफवाहों को दरकिनार कर जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न की. इसके लिए गोरखपुर की आवाम ने सभी तरह की अफवाहों को दरकिनार किया. 

ये भी पढ़ें -

Prayagraj Violence: प्रयागराज में हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर आज चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने कहा- 11 बजे तक खाली करें मकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget