एक्सप्लोरर

यूपी: ड्यूटी के बाद पुलिसवाले बने लुटेरे, गोरखपुर में वर्दी में ही सर्राफ व्यापारियों के लूटे 35 लाख के सोने-चांदी और नकदी

गोरखपुर में लूट की वारदात में शामिल तीन पुलिस वाले पकड़े गये हैं. पुलिस ने इन पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे के अंदर सर्राफा व्‍यापारियों से 35 लाख रुपए के सोने-चांदी और नकदी की लूट करने वाले तीन वर्दीवालों समेत कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बस्‍ती में तैनात दारोगा और दो सिपाहियों समेत पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे. इसके पहले भी इनके गैंग ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहते हुए बस्‍ती जिले से गोरखपुर आकर लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस के आलाधिकारी इनके खिलाफ गैंगस्‍टर और एनएसए की कार्रवाई के साथ बर्खास्‍तगी के लिए भी डीजीपी कार्यालय को पत्र लिख रहे हैं.

आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स व्‍हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा डीआईजी/एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने किया. उन्‍होंने बस्‍ती जिले के पुरानी बस्‍ती थाने में तैनात और गोरखपुर के थाना सिकरीगंज के जगरनाथपुर के रहने वाले गैंग सरगना उप निरीक्षक धर्मेन्‍द्र यादव, पुरानी बस्‍ती थाने में तैनात मऊ जिले के थाना सराय लखनसी के रैकवार डीह गांव के रहने वाले सिपाही महेन्‍द्र यादव, गाजीपुर जिले के जंगीपुर थानाक्षेत्र के अलवरपुर के रहने वाले सिपाही संतोष यादव को पेश किया. इनके साथ पुलिस ने बोलेरो चालक बस्‍ती जिले के पुरानी बस्‍ती के रहने वाले देवेन्‍द्र यादव, व्‍यापारियों की मुखबीरी कर सूचना देने वाले पार्टनर महराजगंज के ठूठीबारी थानाक्षेत्र के इटहिया के रहने वाले शैलेश यादव और दूसरे मुखबिर के साथ साझीदार महराजगंज के निचलौल के मारवाड़ी टोला के रहने वाले दुर्गेश अग्रहरी को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी ने बताया पूरा घटनाक्रम

एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने बताया कि महराजगंज के निचलौल के रहने वाले सरार्फा व्‍यापारी दीपक वर्मा और रामू वर्मा 20 जनवरी को रोडवेज की बस से लखनऊ जा रहे थे. वर्दीवाले बदमाश दारोगा धर्मेन्‍द्र यादव, महेन्‍द्र यादव, संतोष यादव ने कैण्‍ट इलाके के रेलवे स्‍टेशन से लेकर नौसड़ के बीच में इन व्‍यापारियों को बस से उतार लिया. उन्‍होंने अवैध रूप से सोना-चांदी और रुपए होने और जांच के नाम पर उन्‍हें आटो में बैठा लिया और उनका सोना-चांदी और रुपए लूट कर फरार हो गए. दोनों सर्राफा व्‍यपारियों को उन पर शक हुआ, तो उन्‍होंने वर्दीधारियों द्वारा 35 लाख रुपए के सोना-चांदी और नकदी (345.5 ग्राम सोना, अनुमानित कीमत 12 लाख, 4.77 किलोग्राम चंदी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए और 19 लाख रुपए नकद) लूट की सूचना आलाधिकारियों को दी.

एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कैण्ट इलाके के पैडलेगंज से वर्दीधारी तीनों बदमाशों और उनके तीन साथियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. उन्‍होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में 29 दिसंबर को शाहपुर इलाके में स्‍वर्ण व्‍यवसाई से लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी इस गैंग ने स्‍वीकार की है. पुलिस ने इनके पास से लूट का सारा माल बरामद कर लिया है. इनके पास से घटना में इस्‍तेमाल की गई बोलेरो भी बरामद की गई है. इनके खिलाफ शाहपुर और कैण्‍ट थाने में आईपीसी की धारा 395, 412 और 420 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई

एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर गैर हाजिर रहते हुए इनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. ये बहुत ही जघन्‍य अपराध है. इनके खिलाफ गैंगस्‍टर के साथ एनएसए और बर्खास्‍तगी की कार्रवाई भी की जाएगी. जिससे ये घटना और 24 घंटे के अंदर घटना का अनावरण अन्‍य पुलिसवालों के लिए नजीर बन सके. कोई भी पुलिसवाला वर्दी में रहते हुए इस तरह का जघन्‍य अपराध करता है, तो उसके खिलाफ और सख्‍त कार्रवाई होगी. इस तरह का संदेश इससे जाएगा. उन्‍होंने बताया कि इन बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्‍कार दिया गया है. डीजीपी के यहां से भी इस टीम को पुरस्‍कृत करने की अनुशंसा की जाएगी. इस अवसर पर सर्राफा व्‍यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस के आलाधिकारियों को सम्‍मानित भी किया.

महराजगंज के निचलौल के रहने वाले सर्राफा व्‍यापारी दीपक वर्मा ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के करीब वर्दीधारी लुटेरों ने उन्‍हें बस से उतारा और लूट की घटना को अंजाम दिया. उन्‍होंने बताया कि सुबह वे महराजगंज के निचलौल से निकले और गोरखपुर 7.30 बजे पहुंचे. यहां पर वे बस में बैठे. इसी बीच एक एसआई और दो कांस्‍टे‍बल की वर्दी में आए और चेकिंग के नाम पर बस में बैठा लिए. इसके बाद कोतवाली चलने के लिए कहकर आटो बुक किए और नौसड़ ले जाने लगे. इसके बाद उन लोगों ने कहा कि नौसड़ चौकी इंचार्ज के पास चलो और वहीं पर बात होगी.

पीड़ित व्यापारी का बयान

पीडि़त व्‍यापारी दीपक वर्मा ने बताया कि इसके बाद वे लोग नौसड़ से और आगे चले गए. उनसे बैग की छीना-झपटी करने लगे. उनके पास में रिवाल्‍वर था और रिवाल्‍वर सटाकर कहे कि जान से भी जाओगे और माल से भी जाओगे. इसके बाद रुपए निकालकर अपने जैकेट में भर लिए. इसके बाद उनके साथ के दूसरे व्‍यापारी रामू वर्मा को भी दौड़ाए. वो भागा तो उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिए. दोबारा बहस हुआ और कोतवाली चलने को कहा. नौसड़ के पास उन्‍हें आटो से धक्‍का दिए और दूसरे व्‍यापारी को लेकर बनारस हाईवे की ओर चले गए. इसके बाद उन लोगों ने नौसड़ पुलिस चौकी को सूचना दिए. एक एसआई की वर्दी और दो कांस्‍टेबल की वर्दी में थे.

ये भी पढ़ें.

एक दिन की मुख्यमंत्री बनेगी हरिद्वार की होनहार छात्रा सृष्टि, इस दिन संभालेंगी कुर्सी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget