एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में MLC की भतीजी ने की आत्महत्या, सुबह पिता से कहा था- मोबाइल रिचार्ज करा दें

UP News: गोरखपुर में जेईई में फेल होने के बाद इंजीनियरिंग की छात्रा ने सुसाइड कर लिया, छात्रा का शव प्राइवेट हॉस्टल के कमरे से बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

Gorakhpur Suicide: गोरखपुर में जेईई का रिजल्ट आने के बाद एक बुरी खबर आई है. इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने असफल होने पर प्राइवेट हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली. छात्रा के शव के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में जेईई के परिणाम में असफल होने पर आत्‍महत्‍या करने की बात लिखी गई है. उसने सुसाइड नोट में माता-पिता को भावुक संदेश लिखा है.

कैण्‍ट थानाक्षेत्र के बेतियाहाता के एक कोचिंग सेंटर में पढ़कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्रा अदिति मिश्रा ने बुधवार 12 फरवरी को दोपहर में सुसाइड कर लिया. अदिति मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के मिश्रौलिया गांव की रहने वाली थी. वो एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी की भतीजी थी. मंगलवार 11 फरवरी को जेईई के परीक्षा परिणाम में असफल होने के बाद से वो अवसाद में थी. उसने बुधवार को सुबह अपने माता-पिता से बातचीत की. इस दौरान उसने पिता से मोबाइल रिचार्ज करने के लिए भी कहा था.

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
गोरखपुर में कैण्ट थानाक्षेत्र के बेतियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा अदिति मिश्रा सत्यदीप गर्ल्स हॉस्टल में 2 साल से रहती थी. उसकी रूममेट कहीं बाहर गई हुई थी. जब वह वापस आई, तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. उसने अंदर झांक कर देखा, तो वह दुपट्टे से लटकी हुई थी. इसकी सूचना उसने हॉस्टल के वार्डन को दिया. वार्डन ने फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस मामले में गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि गर्ल्‍स हास्‍टल के कमरे से एक छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है. मौके से पुलिस ने सुसाइड भी बरामद किया है. मृतका संतकबीरनगर की रहने वाली थी. उसके परिजनों को बुला लिया गया है. कैण्‍ट पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्‍टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह का पता चला पाएगा. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ के चलते प्रयागराज में 15 फरवरी तक नहीं खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल, ऑनलाइन मोड में पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget