एक्सप्लोरर

मोबाइल से पेड़ों को दे सकेंगे पानी, राहगीरों को देगा इंट्रोडक्शन, ITM GIDA के स्टूडेंट का कमाल

UP News: आईटीएम गीडा के सीएस के स्‍टूडेंट अंशित श्रीवास्तव ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जिसके जरिये लोग अब व्हाट्सएप मैसेज के जरिये पेड़ों को पानी दे सकेंगे.

Gorakhpur News: पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है. इसके बावजूद भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान की वजह से हर साल पौधरोपण अभियान चलाए जाने के बावजूद उनको समय पर खाद और पानी नहीं मिलने की वजह से पौधे सूख जाते हैं. आधुनिक युग में विज्ञान और तकनीक से पानी के अभाव में पौधे को सूखने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. आईटीएम गीडा के स्‍टूडेंट अंशित श्रीवास्‍तव ने एक ऐसी मोबाइल डिवाइस तैयार की है, जिससे दूर बैठा शख्स भसी पौधों में मोबाइल से मैसेज कर पानी डाल सकता है और मैसेज से पानी बंद कर सकता सकता है. इसके अलावा पेड़ अपना परिचय देंगे.

भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस ने जब पहली बार 1901 में ये साबित किया था कि पौधे किसी भी अन्‍य जीवन रूप की तरह हैं. पौधों का एक निश्चित जीवन चक्र होता है. इसके बाद से ही वैज्ञानिकों को इस बात की चिंता रही है कि आखिर इनका संरक्षण कैसे किया जाए. आईटीएम (Institute of Technology and Management) गीडा के सीएस के स्‍टूडेंट अंशित श्रीवास्तव ने इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया है. उन्‍होंने बताया कि एंड्रॉयड मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज के माध्यम से एक साथ 50 गमले में लगे पौधों को सींचा जा सकता है. वे बताते हैं कि इसके लिए ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जो मोबाइल से कनेक्ट होने के साथ आने-जाने वाले राहगीरों को अपने बारे में जानकारी देगा.

व्हाट्सएप से सींचे जाएंगे वृक्ष
पौधों में पानी डालने के लिये एक ऐसा मोबाइल वाटर सिस्टम तैयार किया हैं जिसके माध्यम से घर-बागीचे में लगे पेड़ पौधों में आसानी से मोबाइल के व्हाट्सएप से पानी डाला जा सकता है. पौधों को पानी और खाद की जरूरत पड़ती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस डिवाइस  को तैयार किया है. मोबाइल से एक मैसेज करते ही गमले में लगे पौधे में पानी पाइस से पहुंच जाएगा. इसके बाद मैसेज कर उसे बंद भी किया जा सकता है.

आधुनिक युग में मनुष्य द्वारा प्रकृति का दोहन जारी है. वनों के साथ पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. यही वजह है कि क्लाइमेट चेंज और पृथ्‍वी का तापमान बढ़ता जा रहा है. इसी को ध्‍यान में रखते हुए पौधों को बचाने की मुहिम से सभी को जोड़ने के लिए इस प्रोडक्ट को तैयार किया गया है. इस प्रोजेक्ट को किसी भी एंड्रॉयड फोन से अटैच किया जा सकता है. इसे मोबाइल से 50 गमलों में लगे पौधों को पानी दिया जा सकता है. इसे मोबाइल के माध्‍यम से डिवाइस को मिनी वाटर पम्प से कनेक्ट किया जा सकता है. जैसे ही हम गमले में लगे पौधे का नाम भेजते हैं, गमले में सेट किये गए निर्धारित पानी की मात्रा गमले में भर जाती है. ऐसे में दूर से भी पौधों में पानी डाला जा सकता है.

पौधे देते हैं अपना परिचय
गमले में जिन पौधों को लगाया गया है, वे अपना नाम और अपनी विशेषता के बारे में भी वहां से गुजरने वालों को लोगों को बताएंगे. इससे गमले में लगे पौधे का नाम और उसके बारे में जानने में लोगों को आसानी होगी. इसे बनाने में 12 दिनों का समय और 2 हजार रुपए का खर्च आया है. इसे बनाने में एंड्रॉयड मोबाइल, गियर मैकेनिकल स्विच, 12 वोल्ट पंप, 220 वोल्ट पम्प मैसेज ट्रिगर सेंसर, वॉइस रिकॉर्डिंग चिप समेत अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है.     

आईटीएम के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए  कहा कि  सभी को पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अपने और अपने बच्चों के नाम से एक-एक  पौधा लगाने की जरूरत हैं. भविष्य में ये पौधे, पेड़ बनेंगे, तो हमें ऑक्सीजन मिलेगा और हमारी धरती हरी भरी रहेगी. इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया,  सचिव  श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल सहित सभी शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर छात्र अंशित श्रीवास्तव को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: लोकसभा के बाद अखिलेश यादव की 2027 के विधानसभा चुनाव पर है नजर, सपा के नए सांसदों के साथ की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget