एक्सप्लोरर

सांसद रवि किशन की पहल, संग्रामपुर को मिली 1.92 करोड़ की सौगात, ये बड़ी समस्या हो जाएगी दूर

Gorakhpur News:रवि किशन ने 15 जून को नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर संग्रामपुर में जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था.उनके इस प्रयास का संज्ञान लेते हुए नगर विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई की.

UP News: गोरखपुर जनपद की नगर पंचायत संग्रामपुर (उरुवा) के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण के लिए 1.92 करोड़ रुपये (एक करोड़ बानवे लाख अस्सी हजार रुपये) की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है. इस परियोजना से क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है.

सांसद रवि किशन ने 15 जून को नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर संग्रामपुर में जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था. उनके इस प्रयास का संज्ञान लेते हुए नगर विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और परियोजना को मंजूरी दी. फाइल को आगे की कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास को भेज दिया गया है. इस स्वीकृति से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी.

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

यहां बता दें कि संग्रामपुर नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी. बारिश के मौसम में जलभराव से न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता था, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न होती थीं. इस परियोजना के तहत बनने वाले नाले क्षेत्रवासियों को जलभराव से निजात दिलाएंगे और स्वच्छता को बढ़ावा देंगे.

सांसद ने जताया आभार

सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि गांव और नगर क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है. संग्रामपुर की जनता को इस सुविधा का लंबे समय से इंतजार था. नाला निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

उधर इस परियोजना के मंजूर होने संग्रामपुर नगर पंचायत के निवासियों में हर्ष का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सांसद रवि किशन के प्रति आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget