एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में बनेगी रीजनल फिल्‍म सिटी, सांसद रवि किशन बोले- 'घर में मिलेगा रोजगार, रुकेगा पलायन'

Regional Film City: भोजपुरी सिनेमा सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर में रीजनल फिल्म सिटी बनाई जाएगी. इसको हरी झंडी मिलने पर सांसद रवि किशन ने खुशी जाहिर की है.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर को एक बड़ी सौगात रीजनल फिल्म सिटी (Regional Film City) के रूप में दी है. सीएम की हरी झंडी मिलने के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (Gorakhpur Development Authority) ने फिल्म सिटी के लिए 100 एकड़ जमीन जिला प्रशासन से मांगी है. पर्यटन के नक्शे पर तेजी से उभर रहे गोरखपुर में उत्तर प्रदेश की पहली रीजनल फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फिलहाल गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताल नदौर में जमीन चिह्नित की गई है.

इस प्रोजेक्ट में 100 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव भी मिले हैं. ताल नदौर की करीब 500 एकड़ सरकारी जमीन से 100 एकड़ फिल्म सिटी के लिए मिलने की उम्मीद है. माना जाता है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री 2000 करोड़ रुपये से ऊपर की इंडस्ट्री है. भोजपुरी के साथ ही उत्तर प्रदेश में अवधी, बुंदेलखंडी, बृज और दूसरी क्षेत्रीय सिनेमा का भी अब विकास हो जाएगा. सीएम की सौगात को लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन बेहद उत्साहित हैं. रवि किशन का कहना है कि वह आज बेहद भावुक हैं क्योंकि उनके सपने को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज पूरा करने की शुरुआत कर दी है.

लोगों को घर में मिलेगा रोजगार- रवि किशन

सांसद रवि किशन शुक्ला का कहना है कि गोरखपुर में रीजनल फिल्म सिटी की स्थापना से यूपी, बिहार और नेपाल के लाखों लोगों को अपने घर में ही रोजगार मिल सकेगा. इस फिल्म सिटी में सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए अफोर्डेबल आवास भी दिया जाएगा. आज मुंबई फ़िल्म सिटी में यूपी बिहार के हजारों लोग काम करते हैं और अगर उन्हें उनके घर में ही सारी सुविधाएं मिलेंगी तो पलायन भी रुकेगा और यहां की प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिलेगा. रवि किशन का कहना है कि मंगलवार सुबह से ही उनके पास फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के फोन आ रहे हैं और लोग इस रीजनल फिल्म सिटी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Kumbh 2025: प्रयागराज में कुंभ की तैयारियां अभी से शुरू, सीएम योगी ने तैयार किया रोडमैप, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
UP में बारिश का कहर जारी, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान
UP में बारिश का कहर जारी, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Embed widget