एक्सप्लोरर

Kumbh 2025: प्रयागराज में कुंभ की तैयारियां अभी से शुरू, सीएम योगी ने तैयार किया रोडमैप, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था

Prayagraj News: साधु-संतों का कहना है योगी राज में 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ को देखा था. अब जैसी तैयारियां हो रही हैं उससे साफ है कि 2025 का कुंभ ऐसा होगा, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी.

Prayagraj News: यूपी की योगी सरकार ने संगम नगरी प्रयागराज में दो साल बाद लगने वाले महाकुंभ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज आकर महाकुंभ का रोडमैप तैयार किया है और अफसरों को जरूरी हिदायत दी है. योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि 2025 के कुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जाएगी. सरकार ने कुंभ के आयोजन को यादगार बनाने के लिए तमाम बड़े ऐलान भी किए हैं.
 
कुंभ की तैयारियों पर बोले साधु संत
योगी सरकार द्वारा कुंभ की तैयारियां अभी से शुरू किए जाने को लेकर साधु-संतों से लेकर आम श्रद्धालु तक बेहद खुश हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने मोदी और योगी के राज में 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ को देखा था. जिस तरह से तैयारियां की जा रही हैं उससे साफ है कि 2025 का कुंभ ऐसा होगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.
 
सीएम योगी की तारीफ में कही ये बात
प्रयागराज में बाघम्बरी मठ के महंत और अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी महंत बलवीर गिरि का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद एक संत हैं. ऐसे में वह संतों और श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं को खुद ही बखूबी समझते हैं. महंत बलवीर गिरि के मुताबिक योगी सरकार ने जब यह कह दिया है कि 2019 का कुंभ ट्रेलर था और पूरी पिक्चर 2025 में दिखाई जाएगी तो इसी से महाकुंभ के भव्य आयोजन की पूरी तस्वीर खुद ही साफ हो जाती है. महंत बलबीर गिरि का कहना है कि कुंभ का आयोजन दुनिया भर के करोड़ों सनातन धर्मियों की आस्था से जुड़ा हुआ है, ऐसे में योगी सरकार ने अभी से जो पहल की है वो सराहनीय है.
 
योगी की पहल का किया स्वागत
महंत बलबीर गिरि के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में रहने वाले श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की पहल का स्वागत किया है और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है. प्रयागराज के नागरिकों व श्रद्धालुओं का भी यही कहना है कि जिस तरह के संकेत सरकार की तरफ से दिए गए हैं, उससे उन्हें उम्मीद है कि इस बार के कुंभ का आयोजन अद्भुत होगा. लोगों के मुताबिक महाकुंभ के आयोजन की वजह से प्रयागराज में विकास के काफी काम होने की भी उम्मीद है.
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget