Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP
आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP का आरोप है कि सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवााल कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक साहिब सिंह को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड ने युवक को दूर हटाया। दिल्ली के तिलक नगर के विधायक जनरैल सिंह ने बताया कि जिस प्रवेश वर्मा ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा है वो उनकी सोशल मीडिया टीम देखता है, तस्वीरों में भी दिख रहा है कि एक युवक जब सवाल पूछता है तो दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा उसे थप्पड़ मार देते हैं, जिसके बाद लोग भड़क उठते हैं, जिसके बाद उनकी प्रवेश वर्मा के सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की होती है























