एक्सप्लोरर

गोरखपुर की रफ्तार बढ़ाने को रवि किशन ने गडकरी से की मुलाकात, तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं की रखी मांग

Gorakhpur News:सांसद रवि किशन ने बताया कि गीडा और दक्षिणांचल क्षेत्र तेजी से औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहे हैं. ऐसे में गोरखपुर इंडस्ट्रियल बाईपास और “गीडा लिंक रोड” का निर्माण बेहद जरूरी है.

गोरखपुर के विकास को रफ्तार देने के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने तीन अहम सड़क परियोजनाओं की मांग उठाई. सांसद ने कहा कि इन योजनाओं के पूरे हो जाने से गोरखपुर की औद्योगिक, धार्मिक और व्यावसायिक गतिविधियों को सीधा लाभ मिलेगा. अब रोड कनेक्टविटी बढ़ने से गोरखपुर जनपद की रफ्तार और औद्योगिक विकास को और तेजी के साथ बढ़ने का अवसर मिलेगा. 

सांसद रवि किशन ने बताया कि गीडा और दक्षिणांचल क्षेत्र तेजी से औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहे हैं. ऐसे में “गोरखपुर इंडस्ट्रियल बाईपास” और “गीडा लिंक रोड” का निर्माण बेहद जरूरी है. यह रोड NH-24 और NH-27 को जोड़ेगा और गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र को सीधी कनेक्टिविटी देगा. इससे माल ढुलाई आसान होगी और सहजनवा कस्बे में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा.

बढ़ते ट्रैफिक में सिक्स लेन जरूरी

सांसद ने कहा कि गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) का फोरलेन निर्माण 2010 में हुआ था, लेकिन अब यातायात कई गुना बढ़ चुका है. इस मार्ग से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु, बुद्ध सर्किट के पर्यटक और नेपाल के लिए माल ढुलाई करने वाले वाहन गुजरते हैं. ऐसे में NH-27 को सिक्स लेन करना जरूरी हो गया है.

नितिन गडकरी ने गंभीरता से कार्य के दिए निर्देश

सांसद रवि किशन ने यह भी मांग की कि NH-24 (गोरखपुर-वाराणसी मार्ग) से सीधे गोरखपुर शहर तक आने-जाने के लिए नया लिंक रोड बनाया जाए. ताल-नंदौर इलाके में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अन्य बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन्हें देखते हुए पिपरौली और खोराबार के बीच राप्ती नदी पर पुल बनाकर सिक्टौर चौराहा और खोराबार-तिराहा तक नया मार्ग विकसित किया जाना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद रविकिशन की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि इन प्रस्तावों पर जल्द ही संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे.

गोरखपुर पूर्वांचल की राजधानी बनेगा

मुलाकात के बाद सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर आज पूर्वांचल की औद्योगिक राजधानी बनने की ओर बढ़ रहा है. इन परियोजनाओं से न सिर्फ गोरखपुर बल्कि आसपास के 10 जिलों को फायदा मिलेगा.  प्रधानमंत्री मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने में गोरखपुर की भी बड़ी भागीदारी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget