एक्सप्लोरर

समुद्री डाकुओं के चंगुल से छूटकर आये इस शख्स की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं..पढ़ें ये दिलचस्प खबर

राम सुंदर अपने गृह नगर गोरखपुर लौटकर आये हैं। अपने परिवार को पाकर वह बेहद खुश हैं। समुद्री डाकुओं के चंगुल से वह कैसे बचें..इस बारे में उन्होंने जो आपबीती सुनाई वह किसी फिल्म से कम नहीं।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। 19 दिन नाइजीरियन डाकुओं के चंगुल में रहे रामसुंदर गांव वापस लौट आए हैं। उन्‍होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे वतन वापस लौट पाएंगे, लेकिन, उनके लौटने के साथ ही परिवार में दोहरी खुशी लौट आई है। क्‍योंकि पत्‍नी पूजा अगले हफ्ते ही दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। पिता को पाकर छह साल के रुद्र की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। वहीं राम सुंदर की मां और परिवार के अन्‍य सदस्‍य भी खुशियां मना रहे हैं। इस बीच एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान रामसुंदर ने कहा कि नाइजीरिया के जंगल में 19 दिन मौत के साए में गुजरे।

गोरखपुर से 35 किलोमीटर दूर हरपुर-बुदहट इलाके के सेमरी गांव के रहने वाले राम सुंदर चौहान की आपबीती किसी फिल्‍म की कहानी से कम नहीं है। रामसुंदर चौहान मुंबई स्थित एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट कंपनी में फिटर पद पर तैनात हैं। नाइजीरिया से लौटते समय 3 दिसंबर को रामसुंदर समेत 18 भारतीयों को समुद्री डाकुओं ने बंधक बनाया लिया था। अनजान द्वीप पर खौफनाक रातों में पल-पल मौत का घेरा था। समुद्री डाकुओं के कब्जे में अफ्रीकी द्वीप पर 19 रातें किस तरह गुजरीं, सोचकर रूह कांप जाती है। वतन पहुंचे तो लगा नया जीवन मिल गया।

समुद्री डाकुओं के चंगुल से छूटकर आये इस शख्स की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं..पढ़ें ये दिलचस्प खबर

रामसुंदर बताते हैं कि तीन दिसंबर को वे लोग क्रूड ऑयल लोड कर नाइजीरिया से शिप से वापस पाराद्वीप, उड़ीसा आ रहे थे। उनके कैप्टन ने बंदरगाह के निदेशक से सुरक्षा मांगी। निदेशक ने कहा कि शिप को समुद्री दस्यु गिरोह के प्रभाव वाले क्षेत्र में पहुंचने से पहले सुरक्षा मुहैया करा दी जाएगी। इसके बाद शिप चल पड़ी और वे लोग अपनी-अपनी केबिन में आकर आराम करने लगे।

तकरीबन दो घंटे बाद वहां के समयानुसार देर शाम 7:30 बजे माइक पर कैप्टन ने बताया कि शिप हाईजैक हो गई है। सभी लोग तत्काल डेक पर पहुंचें। डेक पर 26 सदस्यीय दल पहुंच गया। वहां नौ समुद्री डाकू पहले से मौजूद थे। काले रंग के खूंखार चेहरे वाले डकैतों के हाथों में अत्याधुनिक हथियार थे। डकैत एक-एक कर सभी को अपनी बोट पर रस्से के सहारे उतारने लगे।

19 सदस्यों को उन्होंने बोट में उतारा। 18 भारतीय और एक तुर्की का था। बोट पूरी रात चलती रही। हल्का उजाला होने लगा तभी बोट तट पर रुकी। सामने घना जंगल, डकैत उन्‍हें जंगल के अंदर ले गए। करीब 2 घंटे पैदल चलने के बाद उस जगह पर पहुंचे, जहां पहले से कुछ हथियार बंद डकैत मौजूद थे। दोपहर में उन्होंने खाने के लिए नूडल्स दिए। अब तक उन्होंने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था।

सभी हर पल खूंखार डकैतों की निगरानी में थे। वहां उनके और हमारे अलावा दूर-दूर तक किसी और के होने का अहसास भी नहीं था। सबकी आंखों के सामने मौत नाचने लगी। उन लोगों को कब्जे में लेने के लिए डकैतों के तीन गुट आपस में भिड़ गए। सुनसान जंगल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। नाउम्मीदी के बीच 12 दिसंबर को उम्मीद की डोर मिली। डकैतों ने जब कंपनी के अधिकारियों से हमारी बात फोन पर कराई।

अधिकारियों ने ढांढस बंधाया, तो लगा कि शायद वे घर लौट सकेंगे। वे बताते हैं कि इसके बाद पांच दिन तक फिर कोई बात नहीं हुई। वो हमें खाने को कभी चावल-बीन्स तो कभी नूडल देते रहे हैं। 17 दिसंबर को रिहाई की उम्मीद मिली, जब उन लोगों को पता चला कि कंपनी ने डकैतों की शर्तें मान ली है। इन उम्मीदों ने सारी थकान दूर कर दी और उन लोगों की वतन वापसी हो सकी।

डाकुओं ने उन लोगों को 23 दिसंबर को फिर बोट में बैठाया। करीब छह घंटे के सफर के बाद नाइजीरिया के समुद्र तट पर लाकर छोड़ दिया। यहां नाइजीरिया की सेना पहले से ही उन लोगों का इंतजार कर रही थी. इसके बाद सेना उन्‍हें लेकर एयरपोर्ट आई। वे कंपनी के अधिकारियों के साथ भारत सरकार का भी धन्‍यवाद करते नहीं थक रहे हैं। रामसुंदर की मां, भाभी और छह साल का बेटा रुद्र भी उनके घर लौटने पर काफी खुश है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget