एक्सप्लोरर

गोरखपुर में घटने लगी राप्ती-रोहिन नदी, जल्द हो सकती गांव वालों की घर वापसी

Gorakhpur News: गोरखपुर में बाढ़ का प्रकोप जारी है. नदियों के बढ़ते जलस्तर से करीब 55 गांव प्रभावित हुए हैं. तो वहीं गोरखपुर में बहने वाली रोहित नदी त्रिमुहानी घाट पर खतरे के निशान से नीचे बह रही है.

Gorakhpur Flood Today News: पूर्वी यूपी में बाढ़ का कहर जारी है. नदियों में आ रहे खतरनाक उतार-चढ़ाव से बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों का जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है. पूर्वी यूपी में जहां घाघरा नदी घटने के बाद फिर बढ़ने लगी है. हालांकि अभी घाघरा खतरे के निशान से नीचे है. वहीं रोहिन के बाद राप्‍ती नदी भी लगातार बढ़त के बाद बीते 24 घंटे में घटना शुरू कर दी है. गुर्रा भी बीते 24 घंटे में बढ़त के बाद घटी है. राप्‍ती खतरे के निशान से ऊपर, तो वहीं घाघरा, रोहिन, कुआनो और गुर्रा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. गोरखपुर में 55 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं.

पूर्वी यूपी की नदियों का उफान मैदानी इलाकों के साथ नेपाल के पहाड़ पर हो रही बारिश के थमने की वजह से घटना शुरू हो गया है. राप्‍ती अभी खतरे के न‍िशान 74.98 से 81 सेमी ऊपर 75.790 पर बह रही है. हालांकि बीते 24 घंटे में राप्‍ती का जलस्‍तर 17 सेंटीमीटर नीचे आया है. घाघरा अयोध्‍या पुल पर खतरे के निशान 92.73 से 53 सेंटीमीटर नीचे 92.200 पर बह रही है. हालांकि खतरे के बात ये है कि घाघरा अयोध्‍या पुल पर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बढ़ी है. लेकिन तुर्तीपार में घाघरा खतरे के निशान 64.01 से 65 सेंटीमीटर नीचे 63.360 पर बह रही है. बीते 24 घंटे में घाघरा तुर्तीपार में 15 सेंटीमीटर घटी है.

ये नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं

गोरखपुर में बहने वाली रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर खतरे के निशान 82.44 से 2.37 मीटर नीचे 80.070 पर बह रही है. रोहिन बीते 24 घंटे में 71 सेंटीमीटर घटी है. कुआनो खतरे के निशान 78.65 से 84 सेंटीमीटर नीचे 77.810 पर बह रही है. कुआनो 24 घंटे से स्थिर है. वहीं गुर्रा नदी पिण्‍डरा में खतरे के निशान 70.50 से महज 0.06 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. गुर्रा नदी बीते 24 घंटे में महज 0.01 सेंटीमीटर नीचे बह रही है.

बाढ़ से 55 गांव प्रभावित 

गोरखपुर में 55 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ प्रभावित गांव में 99 नाव लगाई गई है. 69,770 दैनिक और 73,535 क्रमिक जनसंख्‍या प्रभावित है. वहीं 2426.582 हेक्टेयर क्षेत्रफल भी बाढ़ से प्रभावित है. गोरखपुर में सर्वाधिक सदर तहसील में 22 गांव प्रभावित हैं. लोगों की सुविधा के लिए 72 नाव लगाई गई है. सहजनवां में 7 गांव प्रभावित है. वहां 8 नाव लगाई गई है. कैम्पियरगंज में 8 गांव प्रभावित हैं. वहां 7 नाव लगाई गई है. खजनी में 8 गांव प्रभावित हैं. वहां 4 नाव लगाई गई है. चौरीचौरा में 3 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. वहां एक नाव लगाई गई है.

बांसगांव में सात गांव प्रभावित 

बांसगांव में 7 गांव प्रभावित हैं. वहां राहत के लिए 7 नाव लगाई गई है. तहसीलों के माध्‍यम से 24 घंटे में 1080 किट खाद्यान किट उपलब्‍ध कराई है. अब तक कुल 5,634 खाद्यान किट वितरित किया गया है. बीते 24 घंटे में 5100 लंच पैकेट और कुल 13,540 किट वितरित हुए हैं. 64 मेडिकल टीमों ने 2,545 लोगों का इलाज किया है. 28,085 क्‍लोरिन टैबलेट बांटी गई है. 6,227 ओरआरएस किट बांटी गई है. अब तक 2,900 पशुओं का इलाज किया जा चुका है. 100 स्‍नेक वैनम लगाए जा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: गोरखपुर के इस गांव में राप्ती नदी ने मचाई तबाही, नाव से स्कूल जा रहे बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget