एक्सप्लोरर

गोरखपुर में सीएम योगी का रोड शो, बोले- माफिया मुक्त बना प्रदेश, जो बचे हैं उनका भी होगा सफाया

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में रोड शो किया. वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी माफिया की भूमि नहीं ती. यह ईश्वरीय अवतारों की भूमि है.

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें यूपी में 80 सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिले, वो हमारे चार सौ पार के रहस्य को नहीं समझ पाएंगे. आज पूरे देश की एक ही आवाज है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार. उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार अराजकता की ओर बढ़ गई है. यूपी लगभग माफिया मुक्त हो गया है. जो बचे हैं, उनका भी सफाया हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी शरिया कानून से नहीं चलेगा.

सीएम योगी 29 मई बुधवार शाम गोरखपुर में पार्टी प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में रोड शो किया. उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा का मुख्य आधार रहा है. पंजाब में अराजकता फैलाने वाली सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है. सीएम योगी ने यह भी भरोसा जताया कि बीजेपी 2014 और 2019 का रिकॉर्ड भी इस बार तोड़ देगी. कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वो करके दिखाया है. हमने अपने संकल्प पत्र में जिन बातों को कहा है, उसे 100 प्रतिशत लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारी प्राथमिकता है. 

मुस्लिम आरक्षण पूरी तरह असंवैधानिक
सीएम ने कहा कि विपक्ष चारों खाने चित होकर अपनी हार मान चुका है. अब उसके पास जनता को गुमराह करने का एकमात्र साधन बचा है. कांग्रेस और सपा सहित पूरा इंडिया गठबंधन आरक्षण विरोधी है. संविधान को इनसे खतरा है. योगी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण पूरी तरह से असंवैधानिक है. बाबा साहब ने संविधान सभा और उसके बाद भी कई बार धर्म के आधार पर आरक्षण को राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौती बताया था. यह भारत के विभाजन का कारण बना था. मुस्लिम आरक्षण को किसी भी स्थिति में देश में लागू नहीं होने देंगे. देश की जनता इंडी गठबंधन को खारिज करेगी. 

'यूपी माफिया की भूमि नहीं'
योगी ने बताया कि यूपी लगभग माफिया मुक्त हो चुका है, मगर कहीं कुछ बच गये हैं तो उनका भी सफाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यूपी माफिया की भूमि नहीं थी, बल्कि यह तो महोत्सवों की भूमि है. ये भूमि ईश्वरीय अवतारों की है, इसलिए यूपी को माफिया मुक्त करना हमारा संकल्प था और हमें प्रसन्नता है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय माफिया तत्वों को पाला गया था, ऐसे में आज ये माफिया का महिमामंडन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनकी असलियत जनता जान चुकी है.

ये भी पढ़ें: 4 जून को किसकी बनेगी सरकार? राजा भैया ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया कौन होगा प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget