एक्सप्लोरर

गोरखपुर: ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान जमकर पत्‍थरबाजी और बवाल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Block Pramukh Chunav: बीजेपी की उम्मीदवार वंदना सिंह के पति ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने उनकी तीन गाड़ियो को क्षतिग्रस्त कर दिया. उनके साथ मारपीट भी की गई.

Block Pramukh Chunav: गोरखपुर के चरगावां ब्‍लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान पत्‍थरबाजी के साथ जमकर बवाल हुआ. बीजेपी प्रत्‍याशी के पति और समर्थकों ने सपा प्रत्‍याशी और समर्थकों के ऊपर पत्‍थरबाजी करने और तीन चारपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्‍त करने का आरोप लगाया. इस दौरान बीजेपी के आधा दर्जन समर्थक चोटिल भी हो गए. चरगावां के अलावा गोरखपुर के सहजनवां और खोराबार में भी हल्‍की-फुल्‍की झड़प हुई.

बीजेपी प्रत्‍याशी वंदना सिंह के पति रणविजय सिंह और उनके समर्थकों का आरोप हैं कि सपा प्रत्‍याशी के समर्थकों ने उनकी तीन गाडि़यों को क्षतिग्रस्‍त कर दिया. इसके साथ ही पत्‍थरबाजी में उनके आधा दर्जन समर्थकों को भी चोटें आई हैं. उन्‍होंने बताया कि 500 से अधिक की संख्‍या में मौजूद भीड़ ने उनके वाहनों को क्षतिग्रस्‍त कर दिया. उनके साथ मारपीट भी की गई. उनके कपड़े फाड़ दिए गए. उनकी पत्‍नी बीजेपी प्रत्‍याशी वंदना सिंह को अंदर नामांकन करने जाने से रोका गया.

गोरखपुर के चरगावां ब्‍लाक की खण्‍ड विकास अधिकारी (बीडीओ) कृतिका अवस्‍थी ने बताया कि 13 पर्चे बिके हैं. सभी प्रत्‍याशियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं. बीजेपी प्रत्‍याशी वंदना सिंह ने बताया कि उन्‍होंने पर्चा दाखिल किया है. उन्‍हें जीत का पूरा विश्‍वास है. वे जीत हासिल करेंगी.

इस बीच सहजनवां ब्‍लाक और खोराबार में भी हल्‍की-फुल्‍की झड़प हुई. सपा के निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि उनके प्रत्‍याशी को पर्चा दाखिल नहीं करने दिया जा रहा है. खोराबार ब्‍लाक पर मौजूद नगीना प्रसाद साहनी ने बताया कि उनके प्रत्‍याशी को एक घंटे से भी अधिक समय से रोक दिया गया है. बताते चलें कि चरगावां के साथ सहजनवां और खोराबार ब्‍लाक में भी छुटपुट विवाद रहा.

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर भड़कीं मायावती, कहा- गलत नीतियों पर पर्दा नहीं डाल सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget