एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: हाथ में टिफिन लेकर आम कार्यकर्ता की तरह बैठक में पहुंचे सीएम योगी, जानें- क्या है रणनीति

BJP Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में टिफिन बैठक के साथ प्रदेश भर में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की. अब सभी 80 लोकसभा सीटों पर यह टिफिन बैठक की जाएगी.

BJP Tiffin Meeting: बीजेपी के 30 जून तक चलने वाले महा संपर्क अभियान के तहत प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होने हैं, जिसमें टिफिन बैठक (Tiffin Par Charcha) बेहद खास है, इसके जरिए  वरिष्ठ नेता के साथ बातचीत भी हो रही है तो वहीं पार्टी के पदाधिकारियों की नाराजगी को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है. रविवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर (Gorakhpur) से इस टिफिन बैठक की शुरुआत की, इस बैठक में मुख्यमंत्री एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह नजर आए और अपना टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे थे. 

बीजेपी की टिफिन बैठक की शुरुआत 3 जून को आगरा से होनी थी, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस टिफिन बैठक में शामिल होना था, लेकिन ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के चलते बीजेपी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में टिफिन बैठक करके प्रदेश में इसकी शुरुआत कर दी. अब सभी 80 लोकसभा सीटों पर यह टिफिन बैठक की जाएगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सामान्य पार्टी के कार्यकर्ता की तरह नजर आए. वो खुद अपना टिफिन लेकर पहुंचे और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की और पदाधिकारियों की बातों को भी गौर से सुना.

टिफिन लेकर पहुंचे सीएम योगी

बीजेपी का कहना है कि ये टिफिन बैठक पार्टी में पहले भी होती रही है, इसके जरिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बातों को सुना जाता है साथ ही साथ उनसे सुझाव भी लिया जाता है. इसमें सब लोग अपने अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और फिर सामूहिक रूप से एक दूसरे के टिफिन से भोजन करते हैं, हालांकि समाजवादी पार्टी इस टिफिन बैठक पर को लेकर निशाना साध रही है, जिस पर बीजेपी ने कहा कि जो लोग पांच सितारा होटलों में जाते हैं वो इस टिफिन बैठक को नहीं समझ पाएंगे. 

सपा ने साधा टिफिन बैठक पर निशाना

बीजेपी की टिफिन बैठक को सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने नौटंकी और ड्रामा करार दिया. सपा नेताओं का कहना है कि बीजेपी के लोगों को अब जनता पानी नहीं पूछ रही है इसलिए बीजेपी अपना टिफिन ले कर जा रही है. सीएम योगी के बाद अब बीजेपी में 30 जून तक टिफिन बैठक का सिलसिला चलता रहेगा, सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गाजियाबाद में टिफिन बैठक में शामिल होंगे, जहां पार्टी के सांसद विधायक पदाधिकारी जिला अध्यक्ष समेत तमाम लोग इसमें मौजूद रहेंगे. 

बीजेपी आने वाले दिनों में बीजेपी इस टिफिन बैठक के जरिए 2024 को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Azamgarh News: मैगी खा रहे थे अखिलेश यादव, तभी पहुंच गया नया नवेला 'दूल्हा', सपा अध्यक्ष से कर दी ऐसी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget