एक्सप्लोरर

UP News: 'ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री कैसे चुन लेते हैं', BJP सांसद रवि किशन का CM नीतीश कुमार पर तंज

Ravi Kishan on PM Modi: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश को ऐसे प्रधानमंत्री कभी नहीं मिले थे और न मिलेंगे. वह तेजस में उड़ते हैं तो राम मंदिर का कपाट भी खोलेंगे.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने दावा किया कि "बीजेपी के अप्रत्याशित विकास कार्यों से प्रभावित होकर तेलंगाना समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने जा रही है." उन्होंने कहा कि "छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी, 3 दिसंबर को रिजल्ट देख लीजियेगा." एक्टर रवि किशन ने कहा कि "पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है." आगामी आम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि "साल 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी की चुनाव है, उसमें बीजेपी 350 सीटों पर जीत दर्ज करेगी."

विधानसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि "विधानसभा के चुनाव अलग हैं. इनका लोकसभा चुनाव पर जरा भी असर नहीं पड़ेगा. इसकी गारंटी देता हूं." बिहार के डिप्‍टी सीएम द्वारा लोगों को रोजगार देने की बात पर उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि "छठ का त्‍योहार खत्‍म होने के बाद लड़के बिहार से बाहर नौकरी और मजदूरी करने लिए जा रहे हैं. बिहार को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है." नाम लिए बगैर रवि किशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि "बिहार को ये लोग लूटकर खा गए, यहां रोज हत्या हो रही है. यहां कोई कानून व्‍यवस्‍था नहीं है. उनके मुख्‍यमंत्री विधानसभा में वाहियात बातें करते हैं और महिलाओं पर गलत तरीके से आरोप-प्रत्‍यारोप करते हैं."

रवि किशन का सीएम नीतीश कुमार पर तंज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा कि "विधानसभा में उनके बोलने का लहजा देखिये, इतनी ओछी सोच के लोग हैं. बिहार में इतने दिग्‍गज नेता थे. बिहार के लोग ऐसे लोगों को कैसे मुख्यमंत्री बनाते हैं. ऐसे लोगों पर शर्म आती है." उन्होंने कहा कि "बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी रही है. बिहार बुद्ध, गुरु नानक और मां सीता की धरती है. वहां पर ऐसे भाषा बोलने वाले और ऐसी सरकार है. वे बिहार के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि उन्‍हें सुपर स्‍टार बनाएं हैं और ऐसे लोगों से 2024 में जान छुड़ाएं."

'पीएम मोदी ने दी सात लाख नौकरी'
बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक के लिए बहुत कुछ किया है. देश और प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं. यही वजह है कि बच्चों ने गोरखपुर से पलायन बंद कर दिया है." उन्होंने दावा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात लाख नौकरियां दे चुके हैं और तीन लाख नौकरिया और दे रहे हैं." कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रवि किशन ने कहा कि "उनकी सरकार में लोग खदान में काम करते थे और दबकर मर जाते थे. इस उन्होंने मिशन रानीगंज फिल्म भी की थी."

'पीएम मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता'
उत्तरकाशी टनल हादसे का जिक्र करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि "बीजेपी की सरकार में 41 मजदूरों को सुरक्षित टनल से बाहर निकाला गया है. ये रामराज्य है और अब राम मंदिर बन रहा है. अब हम अपना तेजस भी बना रहे हैं." पीएम मोदी की तारीफ करते हुए एक्टर रवि किशन ने कहा कि "देश को ऐसे प्रधानमंत्री कभी नहीं मिले थे और न मिलेंगे. इसमें लोगों को ये बतातान है कि इस तरह से डबल इंजन की सरकार काम करती है." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेजस में उड़ते हैं, तो रमा मंदिर का कपाट भी खोलेंगे." रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे बड़ा नेता बताया.

ये भी पढ़ें: 

UP Politics: 'अब गोली पीठ पर नहीं छाती पर चलेगी', BJP सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का अंसारी ब्रदर्स पर निशाना

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget