एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता धर्मपाल सिंह का सपा पर हमला, बोले- 'माफियाओं को संरक्षण देते थे अखिलेश यादव'

UP News: भाजपा नेता धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला बोला है.

Gorakhpur News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में संयुक्त रूप से भाजपा जिला एवं महानगर इकाई के अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सामरिक व आर्थिक मजबूत हुआ है. भाजपा सरकार बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलकर सबको साथ लेकर सबका विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है. विपक्ष के पास झूठ का एजेंडा है, जो लगातार भ्रम फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का मंसूबा पाले हुए है. 

धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को रक्तरंजित करने वाली कांग्रेस अपने छद्म भेष में अपने परिवार के राजनीतिक रसूख को वापस पाने के लिए जद्दोजहद कर रही है. 100 से अधिक संविधान संशोधन करने वाली कांग्रेस, बाबा साहेब के विरुद्ध षड्यंत्र करके चुनाव हराने वाली कांग्रेस, बाबा साहेब का दिल्ली में अंतिम संस्कार रोकने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की बात कर रहे है. 

सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, बाबा साहेब को अपने मंच से भू-माफिया कहकर अपमान कराने वाले अखिलेश यादव बाबा साहेब के चित्र में अपना चेहरा जोड़ रहे है. अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि बाबा साहेब जैसे महान व्यक्तित्व के बराबर न कोई हुआ है और न ही कोई हो सकता है.

"माफियाओ और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते अखिलेश यादव"
धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को समझना होगा कि बाबा साहेब के साथ खुद की बराबरी करना बाबा साहेब का अपमान है और  देश यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकानों, प्लाट, खेत, खलिहानों पर कब्जे किए गए. मां, बहन, बेटियों को शोहदे सरेराह अपमानित करने के साथ उनके साथ अमानवीयता करते थे, लेकिन तुष्टिकरण के झंडाबरदार अखिलेश यादव अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों और शोहदों को सत्ता से संरक्षित करते रहे. 

"बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को तीर्थों के रूप में किया गया विकसित"
धर्मपाल सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया. जिससे नई पीढ़ी पंच तीर्थों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों से को समझे और उन विचारों से जुडकर संविधान की मजबूती व देश के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे. 

बीजेपी नेता ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर मोदी जी ने विश्व को संदेश दिया कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक कार्य श्रेष्ठ है और सम्माननीय है. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना गरीब व वंचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है, जिसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सशक्त कानून व्यवस्था से सबकी संपत्ति और सबका सम्मान सुनिश्चित किया है. माफिया, गुंडे, अपराधी, शोहदे घरों में दुबके है. 

"विपक्ष को जनता के सामने किया बेनकाब"
धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ ही तमाम विपक्षी दलों की परिवारवादी, जातिवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति का भी काला चिठ्ठा लेकर जनता के बीच पहुंचे. उनके बीच में तथ्यों के साथ चर्चा करें कि कैसे कांग्रेस और सपा ने लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया और बाबा साहेब के दिए आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश करते हुए अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार किया.

बूथ पर मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज बनाने का आह्वान
इसके उपरान्त शक्ति केन्द्र प्रवासियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथों की मजबूती शक्ति केन्द्र प्रवासियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने बूथों पर मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की सबसे बड़ी योजना है. ऐसे में बूथ स्तर पर पात्र आयुष्मान धारकों का कार्ड बनवाने के लिये कैम्पों का आयोजन करें.

उन्‍होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाना है.  23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले में संगोष्ठी होगी. 25 जून को आपातकाल की संगोष्ठी व प्रदर्शनी लगानी है. 29 जून को हर बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम करना है. मन की बात भी उसी दिन सभी बूथों पर सुनना है.

उन्होंने कहा आप सभी शक्ति केन्द्र प्रवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं. ऐसे में शक्ति केन्द्र को पावर सेंटर के रूप में विकसित करें. बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराएं. उन्होंने कहा कि हमें ध्यान देना होगा कि प्रत्येक बूथों पर हमारी मजबूत टीम बन सके. प्राथमिक सदस्यों, बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख, सक्रिय सदस्य व अन्य सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करना व वाइब्रेंट करना है. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं, तो बूथों पर भी सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की फौज होनी चाहिए और दिखनी भी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget