एक्सप्लोरर

Basti News: नदी में नहाने गई थी पांच दोस्तो की टोली, वापस लौटे सिर्फ 3, मचा हड़कंप

Basti News: यूपी के बस्ती में नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई है वहीं 3 किशोरों को सुरक्षित बचा लिया गया था. किशोरों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

Basti News: बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के सुसीपार गांव में गुरुवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब कुआनो नदी में नहाने गए पांच दोस्त गहरे पानी में डूब गए. इस हृदयविदारक घटना में दो किशोरों की दुखद मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से तीन अन्य युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया. घटना की खबर सुनते ही मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्यवाही शुरू की. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सुसीपार गांव के पांच दोस्त  एक साथ कुआनो नदी में नहाने गए थे. नदी किनारे पहुंचकर वे सभी पानी में उतरे. शुरुआती तौर पर सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर में वे नदी के एक गहरे हिस्से में फंस गए. पानी का बहाव तेज होने और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे संभल नहीं पाए और डूबने लगे.

जान बचाने दौड़े स्थानीय किसान
डूबते हुए बच्चों की चीख-पुकार सुनकर नदी के किनारे मौजूद कुछ चरवाहों और खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया. शोर सुनकर गांव के लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े. गांव वालों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया और तीन युवकों - अमन, रवि और किशन को सकुशल बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की. उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया.

दुर्भाग्य से, राहुल और सुमित को ग्रामीण बाहर नहीं निकाल पाए. काफी मशक्कत के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों किशोरों ने दम तोड़ दिया था. इस दुखद खबर से पूरे गांव में गहरा सन्नाटा पसर गया. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन खुद मौके पर जायजा लेने पहुंचे और बेहोश तीन युवकों को इलाज के लिए भिजवाया, इसके बाद वे घंटों तक लापता दो युवकों की लाश की बरामदगी के लिए टीम का हौसला अफजाई करते रहे मगर देर शाम तक लाश अभी बरामद नहीं की जा सकी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया. माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और अपने लाल को बेजान देखकर दहाड़ें मार-मार कर रोने लगे. उनके विलाप से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. घटना की गंभीरता को देखते हुए लालगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभाला, भीड़ को नियंत्रित किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली है. बताया जा रहा है कि नदी के इस हिस्से में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भी है.

इस हृदयविदारक घटना से पूरे सुसीपार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. हर आंख नम है और हर कोई इन मासूम जिंदगियों के असमय चले जाने से स्तब्ध है. गांव वालों का कहना है कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी के खतरनाक हिस्सों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपाय करने चाहिए. पांचों दोस्त नदी में नहाने जाते वक्त कभी नहीं सोचे होंगे कि वे वापस सिर्फ तीन ही लौटेंगे, और असमय कला के गाल में समा जाएंगे, बहरहाल इस घटना ने लोगों को सबक जरूर दिया है कि प्रकृति से खिलवाड़ कितना खतरनाक हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget