एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 'आतंकवादियों की पैरवी...', रवि किशन के नामांकन के बाद विपक्ष पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ

UP Lok Sabha Chunav 2024: सीएम योगी गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन के नामांकन में मौजूद रहे हैं. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया.

UP Lok Sabha Elections 2024: गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन ने आज शुक्रवार (10 मई) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद रहे. नामांकन के बाद रवि किशन के पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित चुनावी जनसभा को सीएम योगी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से दिए गए बयान पर इन दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं. कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है. योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा.

सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर हमला

सीएम योगी ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है. कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है. तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है. योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है. पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है , "फिर एक बार मोदी सरकार". देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है. जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे. हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है. 

सीएम योगी ने बताया रामराज का मतलब 

सीएम योगी ने कहा कि रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है. आज यह पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में साकार होता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाले आज के नए भारत में सम्मान, सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण के साथ आस्था का सम्मान भी है.

सीएम योगी ने कहा कि आज के भारत में बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की योजना है, नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार है, किसानों के लिए योजनाएं हैं. हर घर नल, हर घर बिजली, हर घर रसोई गैस है. उन्होंने कहा कि आज देश में सबकुछ अच्छा है और इस अच्छे का श्रेय पीएम मोदी को तो जाता ही है. उससे अधिक जनता को जाता है क्योंकि 2014 में जनता ने ही पीएम मोदी को चुनकर भेजा. जनता ने पीएम मोदी को वोट दिया और उस वोट के कारण पीएम मोदी ने चमत्कार कर दिया, नए भारत का निर्माण कर दिया.

ये भी पढ़ें: खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को 6 साल तक नहीं मिली जमानत, HC बोला- 'ये न्याय के साथ मजाक है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget