एक्सप्लोरर

Gorakhpur: कर्ज चुकाने के लिए भांजे ने मांगी मामा से रंगदारी, बाद में दी ममेरी बहन के किडनैप की धमकी, पुलिस ने दबोचा

UP Crime: यूपी के गोरखपुर में रंगदारी मांगने के आरोप में भांजे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ रंगदारी न देने पर ममेरी बहन के अपहरण की धमकी भी दी थी.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में सगे मामा से रंगदारी मांगने के आरोप में भांजे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि भांजे ने सरकारी कर्मचारी मामा से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. 20 लाख रुपए नहीं देने पर बेटी यानी ममेरी बहन के अपहरण की धमकी भी दी थी. पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को अज्ञात द्वारा रंगदारी मांगने और बेटी के अपहरण की धमकी देने की तहरीर दी थी. पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया तो मुख्‍य आरोपी पीड़ित का भांजा निकला, जिसने कर्ज चुकाने के लिए मामा से रंगदारी मांगने का दोस्‍तों के साथ मिलकर प्लान बनाया था.

क्या है पूरा मामला?
गोरखपुर के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही थी. उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी बिजनौर के रहने वाले हैं. उनके मोबाइल पर बिजनौर से डराने-धमकाने के साथ रंगदारी मांगी जा रही थी. शिवम सिंह जो पीड़ित का भांजा है. उसने अपने दो दोस्तों को अपने मामा का नंबर देकर रंगदारी मांगी थी. इसके बाद वे बेटी को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा 
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा ओवरब्रिज क्रासिंग के पास से 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों की पहचान बिजनौर के रहने वाले पिपली जाट राजोपुरा थाना हीमपुर दीपा के रहने वाले पीड़ित के सगे भांजे शिवम सिंह, बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के घनसोलपुर के रहने वाले अरुण और हरिनगर के कपिल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस से आरोपी शिवम ने बताया कि उसके ऊपर कर्ज अधिक हो गया था. उसे चुकाने के लिए उसने दोस्‍तों के साथ मिलकर मामा से रंगदारी मांगने का प्लान बनाया था.

ये भी पढ़ें:-

श्री कृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा या नहीं? आज आ सकता है इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

Ghaziabad News: लाखों की डकैती और हत्या करने मामले में नौ साल बाद आया फैसला, एक ही परिवार के 7 लोगों को उतारा था मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget