एक्सप्लोरर

Google Map ने फिर किया गुमराह, अभ्यर्थियों की छूट गई UP PCS प्री परीक्षा

UP News: गूगल मैप अभ्यर्थियों को इस्लामिया इंटर कॉलेज तक पहुंचा तो रहा है लेकिन उसके जलेसर रोड की ओर से जाने वाले गेट तक यह लोकेशन ड्रॉप कर रही है. यह गेट प्रशासन ने बंद कर रखा है.

UP PCS Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया है, अभ्यर्थियों को दूसरे जनपदों में परीक्षा केंद्र आलॉट किए गए हैं. बाहरी जनपदों से दूसरे जनपदों में परीक्षा देने पहुंच रहे अभ्यर्थी गूगल मैप की लोकेशन के सहारे अपने सेंटर तक पहुंच रहे हैं लेकिन गूगल मैप की लोकेशन भी अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी कर रही है. फिरोजाबाद के इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचने वाले बहुत से अभ्यर्थियों के साथ गूगल मैप लोकेशन की धोखाधड़ी हुई. 

फिरोजाबाद जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षा केंद्रो में नौ परीक्षा केंद्र फिरोजाबाद शहर में है, जबकि तीन शिकोहाबाद और एक सिरसागंज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. फिरोजाबाद शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में इस्लामिया इंटर कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. गूगल मैप इस्लामिया इंटर कॉलेज तक अभ्यर्थियों को पहुंचा तो रहा है लेकिन उसके जलेसर रोड की ओर से जाने वाले गेट तक यह लोकेशन ड्रॉप कर रही है लेकिन यह गेट प्रशासन ने बंद कर दिया है.

गूगल मैप की वजह से छूटी परीक्षा
अभ्यर्थियों को गांधी पार्क की तरफ से प्रवेश दिया जा रहा है. गूगल मैप के सहारे पहुंचे परीक्षार्थी उसे वक्त गूगल मैप की धोखाधड़ी का शिकार हो गए. जब 8: 40 पर वह इस्लामिया इंटर कॉलेज तक तो पहुंच गए, लेकिन जिस गेट पर पहुंचे वह गेट बंद था. मेन गेट से गांधी पार्क वाले गेट तक पहुंचने में 5 मिनट का समय लगा लेकिन तब तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय खत्म हो गया. गेट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों को समय खत्म होने का हवाला देते हुए वापस लौटा दिया. परीक्षा छूटने से परीक्षा थी मायूस दिखे.

मैनपुरी से परीक्षा देने आई रूपरेखा यादव बताती हैं कि, केवल घर से समय से निकले थे रास्ते में कोहरा भी था और गाड़ी भी खराब हुई थी. फिर भी 8:40 पर वह गूगल मैप के सहारे इस्लामिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के जलेसर रोड वाले गेट पर पहुंच गई थी. मगर वह गेट बंद था जहां से गांधी पार्क वाले गेट में आने में ट्रैफिक होने की वजह से 7 मिनट का समय लगा, जिसके चलते उन्हें आप प्रवेश नहीं दिया गया. हाथरस से आए एक अभ्यर्थी के साथ भी यही हुआ जिसके चलते उसकी भी परीक्षा छूट गई.

"मेन गेट पर रास्ता है सकरा, नहीं है पार्किंग की व्यवस्था"
परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में तैनात कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस्लामिया इंटर कॉलेज के जलेसर रोड वाले गेट पर रास्ता सकरा है और पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण गांधी पार्क मैदान की ओर से एंट्री की व्यवस्था की गई है, उसे गेट को बंद रखा गया है. आयोग की तरफ से जारी प्रवेश पत्र में इस्लामिया इंटर कॉलेज के पते में गांधी पार्क मैदान शिव नगर वाली गली का पता दिया गया है लेकिन अभ्यर्थियों ने पूरे पते पर ध्यान न देते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज की लोकेशन गूगल मैप पर ली जिसके चलते उन्हें भटकना पड़ा और अंत में उनकी परीक्षा भी छूट गई.

फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: UPPSC PCS की परीक्षा आज, निरीक्षकों के लिए भी बने ये कड़े नियम, अभ्यर्थियों रखें इन बातों का ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget