एक्सप्लोरर

Gonda News: अवैध निर्माण रुकवाने गई पुलिस पर दबंगों ने किया हमला, 3 घायल, छावनी में बदला गांव

UP News: वादी पक्ष सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. सभी का नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Uttar Pradesh News: यूपी में गोंडा (Gonda) के थाना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथौली में विवादित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण (Illegal Construction) की सूचना पर पहुंची पुलिस (Gonda Police) पर कब्जा कर रहे दबंगों ने हमला कर दिया. दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर भी हमला किया. इस घटना में पीड़ित पक्ष के साथ तीन पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

क्या था मामला
पूरा मामला थाना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथौली गांव का है जहां कोर्ट में विवादित जमीन विचाराधीन है और कोर्ट ने जमीन पर स्टे भी दे रखा है. इसके बाद भी दबंग विपक्षी देर रात अवैध तरीके से विवादित जमीन पर कब्जा कर रहे थे. जब पीड़ित पक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने हो रहे कब्जे को रुकवाने का प्रयास किया. इस दौरान वादी पक्ष पर विपक्षियों ने हमला कर दिया और पुलिस ने वादी पक्ष को बचाया तो दबंगों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया. इसमें वादी पक्ष सहित 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी का नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

गिरफ्तारी के लिए दबिश
वहीं दबंगों ने पीड़ित पक्ष के घरों में आग लगाने की कोशिश की. फिलहाल मौके पर शांति है और घायलों का इलाज चल रहा है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. घटना की सूचना होने पर उप जिलाधिकारी के साथ सीओ कर्नलगंज और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई. वहीं मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है.

एएसपी ने क्या बताया
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति का कहना है कि, आज देर शाम थाना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथौली गांव में एक धनवंती नाम की महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी विवादित जमीन पर विपक्षी अवैध तरीके से कब्जा कर रहे रहे हैं जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे आर्डर भी दे रखा था. जब पुलिस वहां पहुंची तो कब्जे को रुकवा दिया गया लेकिन जब पीड़ित पक्ष वहां पर पहुंचा तो विपक्षियों ने उनको मारना-पीटना चाहा. पुलिस ने उनको बचाया तो उन्होंने घर में आग लगाने की भी कोशिश की. मौके पर शांति व्यवस्था है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जो लोग घायल हैं उनकी भी जानकारी की जा रही है. 

Pilibhit News: पीडब्ल्यूडी की घोटालेबाजी आई सामने, लोग हाथों से उखाड़ रहे सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget