एक्सप्लोरर

Gonda Murder: ऑनलाइन क्लास ले रहे शिक्षक का रेत दिया गला, कैमरा था ऑन, सब कुछ हो गया रिकॉर्ड

Gonda News: पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त कृष्ण यादव ऑनलाइन ट्यूशन क्लास दे रहा था. तभी दो लोगों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो उसके फोन में रिकॉर्ड हो गया.

Gonda Teacher Murder: उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई टीचर की हत्या (Murder) मामले में पुलिस (Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 32 साल के टीचर कृष्ण कुमार यादव की उनके ही घर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. हत्यारे जब मृतक टीचर के घर पहुंचे थे तो वो ऑनलाइन क्लासेस दे रहे थे. इसी दौरान उनका दोनों आरोपियों के साथ विवाद हुआ इस बीच फोन नीचे गिर गया लेकिन उसमें वीडियो (Video) रिकॉर्ड होती रही, जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार (Police Arrest) कर लिया. 

पुलिस के मुताबिक अंबेडकरनगर जिले के मूल निवासी कृष्ण कुमार यादव, फोर्ब्सगंज इलाके में किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रह रहा था. कृष्ण की बहन भी एक स्कूल में शिक्षिका हैं. आरोपी संदीप यादव के कृष्णा की बहन से रिश्ते में था. इस बात को लेकर कृष्णा ने अपनी बहन को काफी डांटा भी था, जिसके बाद से संदीप उससे काफी नाराज चल रहा था.  

मोबाइल में कैद ही हत्या की वारदात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को कृष्ण यादव घर पर अकेला था और बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन क्लास दे रहा था. उन्होंने बताया कि क्लास के दौरान ही आरोपी संदीप यादव और जवाहिर मिश्रा उर्फ जग्गा उसके घर में घुसे और फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर संदीप और जग्गा ने मिलकर कृष्णा की गला घोंटकर हत्या कर दी. ये पूरी घटना कृष्णा के फोन में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

एडिशनल एसपी ने कहा, "पूछताछ के दौरान संदीप ने हमें बताया कि उसने कृष्ण कुमार यादव की हत्या इसलिए की क्योंकि वो बहन के साथ उसके रिश्ते के खिलाफ था. संदीप ने कृष्ण यादव की हत्या के लिए अपने दोस्त जग्गा से मदद मांगी और वो इसके लिए तैयार हो गया. पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Budget 2023 Reaction मायावती से अलग बसपा सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget