एक्सप्लोरर

Budget 2023 Reaction: मायावती से अलग BSP सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट

Union Budget 2023 Reaction: बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि बजट शाहरुख खान की फिल्म पठान की तरह हिट हो गया है. ये बजट पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के सपने को बढ़ाएगा.

Budget 2023 Reaction: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन (Nirmala Sitharaman) ने आज 2023-24 का केंद्रीय बजट (Union Budget 2023) पेश कर दिया. इस बजट को अमृतकाल का पहला बजट बताया जा रहा है. जिसे लेकर अब अब बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर (Malook Nagar) का बयान सामने आया है. बसपा सांसद ने इस बजट को लेकर पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान दिया है. उन्होंने फिल्म 'पठान' (Pathaan) की सफलता से इस बजट की तुलना करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में आम लोगों को जो राहत दी गई है उसने इस बजट का शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान की तरह हिट बना दिया है. 

बसपा सांसद ने की बजट की तारीफ

यूपी की बिजनौर सीट से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि केंद्रीय बजट में आम लोगों को राहत दी गई हैं, जिससे ये बजट शाहरुख खान की फिल्म पठान की तरह हिट बन गया है. उन्होंने कहा कि बजट में आम लोगों को इनकम टैक्स में जो राहत दी गई है उससे ये सुनिश्चित होगा कि ज्यादा लोग आयकर रिटर्न दाखिल करेंगे. इस बजट जिस तरह की नीतियों की घोषणा की गईं हैं उससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ये तय करेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना सच हो. 

जानिए बजट पर क्या बोलीं मायावती

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि "देश में पहले की तरह पिछले नौ वर्षों में भी केन्द्र सरकार के बजट आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, किन्तु वे सब बेमानी हो गए जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद." उन्होंने कहा कि "इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं. पिछले साल की कमियाँ कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की फिर से झड़ी लगा देती है जबकि जमीनी हकीकत में 100 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दांव पर लगा रहता है जैसे पहले था."

ये भी पढ़ें- Budget 2023: अखिलेश यादव की बजट पर पहली प्रतिक्रिया, बीजेपी पर जमकर भड़के सपा प्रमुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget