एक्सप्लोरर

Gonda News: आखिरकार पुलिस को रुलाकर चली गई डॉगी 'ओली', राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, करा चुकी है इन बड़ी घटनाओं का खुलासा

UP News: एएसपी ने बताया, पुलिस कर्मियों ने भी उसे अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 'ओली' ने अपराधियों को पकड़वानें और महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में अमूल्य सहयोग प्रदान किया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में गोंडा पुलिस लाइन (Gonda Police Line) के डॉग स्क्वायड टीम में तैनात एक्सप्लोसिव श्वान 'ओली'  नाम की डॉगी की मौत हो जाने के बाद पुलिस विभाग के सम्मान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस बल ने श्रद्धांजलि देते हुए शव को दफनाया. ओली ने बीते सालों में कई महत्वपूर्ण खुलासे में अपना अहम योगदान दिया. ओली गोंडा के डॉग स्क्वायड टीम में बीते 10 सालों से अपनी सेवाएं दे रही थी और उसका अपराधियों को पकड़वाने और महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में अमूल्य योगदान रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक और प्रतिसार निरीक्षक ने ओली को नम आंखों श्रद्धांजलि दी.

करा चुकी है 6 बड़ी घटनाओं का खुलासा
गोंडा पुलिस के डाग स्क्वायड में तैनात 'ओली' के निधन पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज प्रजापति ने एबीपी गंगा से बताया है कि, ओली ने 10 साल के कार्यकाल में 06 से अधिक बड़ी घटनाओं के खुलासे में अपनी भागीदारी निभाई है. एक्सप्लोसिव श्वान ओली' का जन्म दिनांक 10.03.2011 को हुई थी. नायक हैण्डलर तुलसी सोनकर के देख-रेख में श्र्वान ओली' का प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश से हुआ था. 

UP Breaking News Live: मुरादाबाद में महिला दारोगा से मारपीट का वीडियो वायरल, मानसिक रूप से कमजोर था युवक

पुलिस कर्मियों ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
एएसपी ने आगे बताया कि, 6 माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओली का आगमन दिनाकं 17.06.2012 को पुलिस लाइन गोंडा में हुआ था. 6 अगस्त को दोपहर बाद दो बजे कतर्व्य पालन के दौरान श्र्वान ओली का स्वर्गवास हो गया. पुलिस कर्मियों ने भी उसे अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 'ओली' ने अपराधियों को पकड़वानें और महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया. वह हमेशा अमर रहकर हम सभी को प्रेरित करता रहेगा.

ओली के काम
एक्सप्लोसिव श्र्वान 'ओली' ने अपने नियुक्ति के दौरान माह अप्रैल वर्ष-2014 में कोतवाली देहात के अन्तर्गत तोपखाना में छुपाये गये बम का पता लगायी तो वहीं अक्टूबर वर्ष 2015 में थाना खरगूपुर में सिलेंडर फटने की अफवाह पर ईंट पत्थर में दबे बारूद का पता लगाई थी. मई वर्ष 2016 में जनपद बहराइच थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास कचड़े के ढेर में बम का पता लगायी.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
वहीं दिसंबर 2019 में थाना कटरा बाजार के अंतर्गत चंद्रवतपुर घाट के किनारे गुमटी के पीछे झाड़ी में हथगोले का पता लगायी थी. ओली ने नवंबर 2021 को थाना वजीरगंज के अंतर्गत टिकरी कस्बा के करीब मकान में दबे बारूद का पता लगायी थी. ओली ने सर्विस के दौरान सैकड़ो मामलों का खुलासा कराया  शिवराज प्रजापति ने कहा कि ओली को आज अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई है और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

UP Politics: जानिए- सपा नेता पर क्यों भड़के शिवपाल सिंह यादव, कहा- ये बहुत छोटे लोग हैं, इनको तो मैंने सिखाया

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
अगर Pok वापस ले ले भारत तो कितनी बदल जाएगी एशिया की जियो पॉलिटिक्स, किसे लगेगा सबसे बड़ा झटका?
अगर Pok वापस ले ले भारत तो कितनी बदल जाएगी एशिया की जियो पॉलिटिक्स, किसे लगेगा सबसे बड़ा झटका?
Video: पानी में खेल रहा था मासूम बच्चा, हाथ में आ गया जिंदा मगरमच्छ, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
पानी में खेल रहा था मासूम बच्चा, हाथ में आ गया जिंदा मगरमच्छ, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
Embed widget