एक्सप्लोरर

UP: 'मजबूत हो जाए कांग्रेस, उसका रहना बहुत जरूरी', जानें- BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों कही ये बात

Brij Bhushan Sharan Singh: राहुल गांधी को लेकर सांसद ने कहा कि मैं नंदिनी नगर में बैठकर भगवान से प्रार्थना करता हूं कि थोड़ी ताकत राहुल गांधी को दे दीजिए, यह देश के लिए जरूरी है.

Gonda News: गोंडा (Gonda) में नवाबगंज के नंदिनी नगर में आयोजित तीन दिवसीय ग्रैंड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का सोमवार को आखिरी दिन है. इसकी अध्यक्षता भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं. बीजेपी सांसद ने बताया कि इस कुश्ती में देश के टॉप टेन और टॉप रैंकिंग के महिला पहलवानों ने प्रतिभाग किया है. इसमें विजयी स्वर्ण पदक पहलवानों को 15,000 हजार रुपए, रजत पदक विजेताओं को 13,000 रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 10,000 दिए जाएंगे. वहीं राहुल गांधी को लेकर सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी के आने के बाद पार्टी धीरे-धीरे अपना स्थान खोती जा रही है. मैं नंदिनी नगर में बैठकर भगवान से प्रार्थना करता हूं कि थोड़ी ताकत इनको दे दीजिए, यह देश के लिए जरूरी है.

धर्मांतरण मामले में ये बोले सांसद 
इसी के साथ बीजेपी सांसद ने मेरठ में हुए 400 लोगों के धर्मांतरण पर कहा, "साहब यह तो अपने मर्जी है. यह तो रोज हो रहा है, गोंडा जिले के कटरा में हो रहा है, नवाबगंज में हो रहा है और आपके गोंडा जिले में हो रहा है. यह हर जगह हो रहा है. अब क्या कहा जाए हमारे जिले में भी परिस्थितियां थी, बहुत से लोग हिंदू समाज से मुस्लिम समाज में गए, उस समय परिस्थितियां ऐसी थी. विदेशी आक्रांताओं ने तलवार के बल पर ये किया. लेकिन इस समय क्या स्थिति है मैं उससे अवगत नहीं हूं."

राहुल गांधी को लेकर ये कहा 
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के राहुल गांधी की तुलना साईं बाबा से करने और भारत जोड़ो यात्रा पर कहा, "प्रयास अच्छा कर रहे हैं. हम लोग भी चाहते हैं कि कांग्रेस थोड़ा मजबूत हो जाए क्योंकि कांग्रेस का रहना बहुत जरूरी है." उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी बड़ी पुरानी पार्टी है, लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष की भी कल्पना की गई है.

सांसद शरण सिंह ने आगे कहा, "आज भी देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी के अलावा अगर किसी का पूरे देश में विस्तार है तो वह कांग्रेस पार्टी का है.लेकिन यह दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी के आने के बाद पार्टी धीरे-धीरे अपना स्थान खोती जा रही है. मैं नंदिनी नगर में बैठकर भगवान से प्रार्थना करता हूं कि थोड़ी ताकत इनको दे दीजिए, यह देश के लिए जरूरी है."

वहीं गुजरात में हुए पुल हादसे पर कहा कि हमने सुना है कि 200 वर्ष पुराना पुल था. 5 से 10 दिन के अंदर शायद मरम्मत भी हुई थी. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इस पर कोई न कोई जांच कमेटी अवश्य बैठेगी. कहां पर चूक हुई है, कहां गलती हुई है इसकी भी चूक जरूर पता लगाई जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में विधायकी खो चुके आजम खान पर उस IAS ने सुनाई कहानी, जिसने दर्ज किया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget