एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोंडा के करनैलगंज में सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मामले में चार गिरफ्तार, जानिए- पूरा मामला

UP Assembly Election 2022: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, कुछ लोगों गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ जो सबूत मिल रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

UP Assembly Election 2022: गोंडा (Gonda) के करनैलगंज में बीते दिनों सपा और बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने की बात सामने आई थी जिसमें दोनों पक्षों नें प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. अब इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें नामजद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी-डंडों से सपा (SP) के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है. इसमें बीजेपी कार्यकर्ता गुड्डू सिंह भी दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ-साथ कई अन्य भी दिख रहे हैं. 

चार लोग गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के अनुसार मतदान के लिए प्रेरित करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया और नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को पीट दिया. पुलिस पूरे मामले में गुड्डू सिंह सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

बीजेपी प्रत्याशी का आरोप
परसपुर के ब्लाक प्रमुख कर्नलगंज विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया है कि परसो रात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के द्वारा हमारे पंकज सिंह को पीटा गया है. लगातार उनको प्रताड़ित किया जा रहा है. हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जब तक उनको छोड़ा नहीं जाएगा तब तक हम यह धरना देते रहेंगे. 

बीजेपी ने किया कोतवाली का घेराव
दरअसल जब पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को पकड़ लाई तो बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह अपने दल बल के साथ कोतवाली का घेराव कर घंटों तक धरने पर बैठे रहे पुलिस के समझाने के बाद आखिरकार धरना खत्म हुआ. अब पुलिस पूरे मामले पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

एएसपी ने क्या कहा
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा 14/15 फरवरी की रात में 10 बजे के करीब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस पर तहरीर प्राप्त हुई. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गयी है. कुछ लोगों गिरफ्तार भी किया गया है. उनके खिलाफ जो भी सबूत मिल रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. उन सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Election 2022: वोटिंग के बाद बीजेपी में तकरार, भितरघात का आरोप लगाकर MLA ने की मदन कौशिक को निकालने की मांग

इंदौर के इस शख्स ने Google में ढूंढ निकाली 300 से ज्यादा गलतियां, इस पर कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget