एक्सप्लोरर

UP Politics: 'कांग्रेस लेती है टुकड़े-टुकड़े गैंग से प्रेरणा', बृजभूषण शरण सिंह बोले- बजरंग पूनिया हीरो बनना चाहते हैं

UP News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन गोंडा के बेलसर ब्लॉक में किया गया था.

Gonda News: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत पड़ गई है. पिछले दिनों बजरंग पूनिया ने नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की टीम पर सवाल उठाते हुए 'एक्सपायर किट' का वीडियो जारी किया था. कैसरगंज से बीजेपी सांसद ने कहा कि बजरंग पूनिया का खेल खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि आरोप लगाकर बजरंग पूनिया हीरो बनना चाहते हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच के फैसले से हो रहा है.

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हमला

उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को चुनाव संपन्न होने के बाद सूचना विश्व कुश्ती संघ को भेज दी जाएगी. बता दें कि बेलसर ब्लॉक के जगदंबा शरण सिंह महाविद्यालय में सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने दीप जलाकर कार्य्रकम का शुभारंभ किया. उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा.

'कांग्रेसी टुकड़े- टुकड़े गैंग से प्रेरणा लेते हैं'

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी अब टुकड़े-टुकड़े गैंग से प्रेरणा लेते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नारों का भी इस्तेमाल करते हैं. संसद में सुरक्षा की चूक को संवेदनशील मुद्दा बताते हुए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एक प्लेटफॉर्म पर आने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. लोकसभा में कूदनेवालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है. आरोपियों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि साजिश के पीछे और लोग हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए दिए गए नारे पर बीजेपी सांसद ने अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के हालिया नतीजे सबके सामने हैं.

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा में हुई चूक पर आचार्य प्रमोद बोले- 'पीएम से नफरत के चक्कर में...'

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget