एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा में हुई चूक पर आचार्य प्रमोद बोले- 'पीएम से नफरत के चक्कर में...'

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे. इन्होंने केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया था.

Acharya Pramod on Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर दो युवकों के सदन के अंदर कूदने का मामला गरमाया हुआ है. इस घटना को लेकर राजनीति भी तेज है. सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की ओर से जोरदार बयानबाजी की जा रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले पर सभी दलों से राजनीति न करने की अपील की है. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को संसद की सुरक्षा चूक पर कहा कि मैं सभी विपक्षी पार्टी से कहना चाहूंगा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत करने के चक्कर में देश से नफरत ना करें. महंगाई बढ़ना और बेरोजगारी देश की समस्या है, लेकिन उसकी वजह से संसद में हमला करना उचित नहीं है. सभी लोगों को संसद पर हमले की आलोचना करनी चाहिए. 

"देश के साथ पाप कर रहे हैं"

संसद में कूदने वालों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि यह नक्सली हैं. मुझे लगता है वह नौकरी मांगने नहीं गए थे उनका उद्देश्य कुछ और था. जो  लोग उनको क्रांतिकारी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं वह देश के साथ पाप कर रहे हैं. देश उनको कभी माफ नहीं करने वाला. संसद सभी की है, यह ना तो मोदी की है ना किसी पार्टी विशेष की है. 

संसद की सुरक्षा में लगाई सेंध

गौरतलब है कि बुधवार को संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए. इसके बाद इन्होंने केन से पीले रंग का धुआं फैला दिया था. घटना के दोनों को पकड़ लिया गया था. 

विपक्षी नेताओं का सरकार पर हमला

इस मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने कहा है कि इसके पीछे का कारण बेरोजगारी और महंगाई है. सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसे लेकर पूरे देश में उबाल है. पीएम मोदी की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: श्रीराम का नाम लेकर RLD नेता ने बीजेपी-RSS पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget