एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जिन्ना और पाकिस्तान का नाम लेकर बीजेपी सांसद ने अखिलेश यादव को घेरा, लगाए ये बड़े आरोप

UP Elections: बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद आज भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है.

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के लिए गोंडा में बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. वहीं गोंडा के चुनाव में भी पाकिस्तान और जिन्ना की एंट्री हो गई है. बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद आज भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है.

अखिलेश पाकिस्तान पर बोलने से बचते हैं-सांसद
चीन को दुश्मन नंबर वन बताने और पाकिस्तान का बचाव करने के अखिलेश के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश डर गए हैं और उनकी हवा निकल गई है. मुसलमान नाराज न हों जाएं इसलिए अखिलेश यादव पाकिस्तान पर बोलने से बच रहे हैं. अखिलेश को देश की नहीं बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता है. सपने में कृष्ण भगवान के आने वाले अखिलेश के बयान पर भी सांसद ने तंज कसा और कहा कि अखिलेश के सपने में श्रीकृष्ण का आना बीजेपी की वैचारिक विजय है. 

सांसद ने कहा, अखिलेश के पिता ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी. जिन्हे मंदिर जाने से परहेज था, टीका लगाने से परहेज था वे आज मंदिर की बात कर रहे हैं. आज उनके सपने में अगर भगवान राम आ रहे हैं कृष्ण आ रहे हैं. अब अखिलेश भी भगवान की शरण में हैं.

300 के लक्ष्य को पार करेंगे-सांसद
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर हमला बोला. सांसद ने कहा कि जो जिन्ना की विचारधारा है वह आज भी देश में जिंदा है. इसी विचारधारा के लोग यह नारा लगाते हैं कि अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है लेकिन अब जमाना बदल चुका है. अब देश में मोदी की सरकार है. प्रदेश में योगी की सरकार है. अब घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफजल निकलेगा. 

बीजेपी सांसद ने कहा कि चुनाव उत्तर प्रदेश में हो रहा है लेकिन इसकी चर्चा पाकिस्तान में है कि योगी को कैसे हराया जाए. अब यह चुनाव बहुत आगे निकल चुका है. अब जनता चुनाव लड़ रही है. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि चुनाव में बीजेपी अपने 300 के लक्ष्य को पार करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: आगरा की फतेहाबाद सीट पर दिलचस्प है मुकाबला, सपा उम्मीदवार रुपाली दीक्षित ने कही ये बात

UP Election 2022: इस दिन गोरखपुर में अपना नामांकन भरेंगे सीएम योगी, जानिए- क्या है पूरा कार्यक्रम?

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget